HIGHLIGHTS
- पंच परिवर्तन के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को लेकर हुई बैठक
सोनभद्र। गुरुवार को धीर सिंह पवैया मध्य क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक का आगमन विनोद जालान के आवास पर हुआ। जहां पंच परिवर्तन के अंतर्गत पर्यावरण से संबंधित एक बैठक का आयोजन किया गया।
पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित घर, जल संरक्षण, जमीन संरक्षण, कूड़े का विभाजन, गिला कुड़ा, सुख कुड़ा ऊर्जा संरक्षण, जंगल व वन संरक्षण, घर की छत आंगन बालकनी में पंचवटी लगाना। जीव संरक्षण, पंछी व जानवरों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना इत्यादि विषयों पर प्रचारक द्वारा मार्गदर्शन किया गया।

पूजन सामग्री जैसे पूजा के फूल एवं रसोईघर से निकलने वाली सब्जी व फलों इत्यादि के छिलकों से खाद बनाना ना कि भूमि इत्यादि में फेंक देना प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कम से कम एक पौधा लगाना एवं उसका संरक्षण व संवर्धन करना डिस्पोजल (प्लास्टिक थर्माकोल कागज) का प्रयोग न करना।

बाजार जाते समय कपड़े की थैली लेकर जाना, प्लास्टिक थैली का उपयोग न करना, लाइट व पंखे का कम उपयोग करना आदि विषयों पर गहन चर्चा के साथ ही आपका मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। इसके पश्चात धीर सिंह द्वारा दी आर्यंस एकेडमी स्कूल संत नगर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपादित किया गया एवं रवि थर्ड व अनीता थर्ड के हरित आवास का निरीक्षण करपर्यावरण के प्रति सजग रहने के लिए उनको अनेकों- नेक बधाई भी दी।

समस्त कार्यक्रमों में कृष्ण मोहन पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, प्राप्त संयोजक मनोज मिश्रा, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सहसंयोजक काशी प्रांत संजीत कुमार चौबे एडवोकेट, विनोद जालान, विभाग प्रचारक काशी प्रांत उपेंद्र, जिला प्रचारक राहुल, सोनभद्र नगर कार्यवाह महेश, रेणुकूट जिला प्रचारक योगेश,

जिला शिक्षण संस्थान प्रमुख श्याम गौतम, धार्मिक संस्थान शंभू नाथ कौशिक, सामाजिक संस्थान प्रमुख संतोष पांडे, पॉलिथीन कचरा प्रबंधन प्रमुख अतुल बंसल, सोनभद्र जिले से जिला पर्यावरण प्रमुख मनीष सिंह,शिक्षण संस्थान प्रमुख जय सिंह यादव, धार्मिक संस्थान प्रमुख निरजानंद शास्त्री, सामाजिक संस्थान प्रमुख सरदार संतोष सिंह,नारी शक्ति प्रमुख प्रमिला त्रिपाठी,

नारी सहशक्ति प्रमुख वंदना वर्मा, युवा शक्ति प्रमुख हरिओम पांडे ,जनसंवाद प्रमुख राजेश मिश्रा, पेड़ आयाम प्रमुख संदीप मिश्रा, पानी आयाम प्रमुख नवीन कुमार पांडे,पॉलीथीन कचरा प्रबंधन प्रमुख अमितेश कुमार चौबे आदि लोग आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।






























