अंग्रेजों की कुटिल चाल को पटेल जी ने किया नाकाम- भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • अंग्रेजों की कुटिल चाल को पटेल जी ने किया नाकाम- भूपेश चौबे

सोनभद्र। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150  जन्म जयंती के अवसर पर रामगढ़ बाजार से चतरा तक एकता यात्रा का आयोजन किया गया 10 किलोमीटर लंबी चली इस एकता यात्रा में क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों समेत तमाम विद्यालयों के बच्चे भी शामिल रहे रामगढ़ से लेकर चतरा के बीच जगह-जगह लोगों द्वारा सड़कों के किनारे एकता यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य एवं दिव्य स्वागत किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर चतरा रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि देश की एकता अखंडता व संप्रभुता के लिए जो कार्य सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया इसका उदाहरण आजादी के इतिहास में  कहीं नहीं मिलता उनका अनुकरणीय योगदान रहा और भारत एक सूत्र में बंध गया।

Advertisement

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश चौबे ने कहां की आज या सौभाग्य का अवसर जो हम लोगों को प्राप्त है वह देन सरदार वल्लभभाई पटेल की है अंग्रेजों की कुटिल चाल थी कि आजादी के साथ ही भारत का टुकड़ों में बट जाए लेकिन अपन अदम्य साहस व कूटनीति सफलता के चलते उन्होंने संपूर्ण भारत की एक-एक रियासत को भारतीय गणराज्य में शामिल कराया।

Advertisement 

श्री चौबे ने कहा कि हैदराबाद का निजाम हिंदुस्तान के बीच में एक अलग देश चाहता था उसे सरदार पटेल ने सीधी चेतावनी दी किया तो भारतीय गणराज्य में शामिल हो जाओ या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो भारतीय सेनाओं के तैयार होने की जैसे ही जानकारी निजाम को हुई उसने भारत माता की जय का नारा लगाना शुरू कर दिया ऐसे थे  साहसी सरदार पटेल पदयात्रा की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडर्न इंटर कॉलेज रामगढ़ परिसर से भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी व सदर विधायक भूपेश चौबे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

Advertisment

क्षेत्र के लोग पहली बार इतने भव्य कार्यक्रम को देखकर भाव विभोर थे 10 किलोमीटर की पद यात्रा कब कैसे सरदार पटेल अमर रहे भारत माता की जय एक रहेंगे तो नेक रहेंगे एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे के नारे केसाथ कब बीत गई पता ही नहीं चला।

Advertisement

इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रुबी प्रसाद, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी निवर्तमान वर्तमान जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, रामलखन सिंह, नागेश्वर पाण्डेय, शीतला आचार्य, अजीत रावत, प्रबंधक रविंद्र पटेल, कृष्ण मुरारी गुप्ता,

Advertisement

पूर्व ब्लॉक प्रमुख चतरा अशोक सिंह, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, अमरेश पटेल, अनूप तिवारी, योगेन्द्र बिन्द, दिलिप चौबे, सुनिल सिंह, विनय श्रीवास्तव, रामलाल चेरो, पुष्पा सिंह, गुड़िया वर्मा, कविता यादव, अमरेश चेरो, सुनिल जायसवाल, संतोष सिंह बबलू समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें