HIGHLIGHTS
- जमीनी विवाद में पिता/ससुर की हत्या के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार
- पत्रूगंज पुलिस ने बरामद की दो रक्तरंजित कुदाल, अपराध कबूला

📲 Mob: 6389376273
सोनभद्र। जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पत्रूगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर पिता/ससुर की हत्या के मामले में फरार चल रहे पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बतादें कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के नेतृत्व में पत्रूगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की।

12 नवंबर को ग्राम बकवार निवासी अमरनाथ एवं उसकी पत्नी अर्चना ने संपत्ति विवाद को लेकर अमरनाथ के पिता लालधारी पर कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान लालधारी की मौत हो गई थी। घटना पर थाना पत्रूगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

गोपनीय सूचना पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को कसारी पोखरा के पास से गिरफ्तार किया। अमरनाथ की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो रक्तरंजित कुदाल भी बरामद की गई।


पूछताछ में दंपति ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि जमीनी हिस्सेदारी को लेकर विवाद बढ़ने पर उन्होंने आवेश में आकर वार कर दिया था।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीमः
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक शिवबदन यादव, सोनू कनौजिया, दीपक गिरी, तथा ममता यादव




























