HIGHLIGHTS
- भारतीय जनता पार्टी की असली पहचान उसके कर्मठ कार्यकर्ता हैं- लक्ष्मण आचार्य
सोनभद्र। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य द्वारा भाजपा सोनभद्र के जिला मीडिया प्रभारी, कर्मठ कार्यकर्ता अनुप तिवारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्री तिवारी के प्रशंसकों ने कहा है कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भाजपा संगठन की उस परंपरा का प्रतीक है जिसमें कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति और पहचान होते हैं। अनुप तिवारी का यह सम्मान हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है कि समर्पण और निष्ठा से किया गया कार्य सदैव समाज और संगठन द्वारा सराहा जाता है।


































