CM योगी के आगमन को लेकर तैयारियां हुई तेज, कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर BJP की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • CM योगी के आगमन को लेकर तैयारियां हुई तेज, कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर BJP की हुई बैठक

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। लोकनायक बिरसामुण्डा जी के 150वीं जयन्ती पूर्ण होने पर आगामी 15 नवंबर को चोपन रेलवे ग्राउण्ड पर जनजाति गौरव दिवस के रुप में कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को चोपन मण्डल के श्याम लॉज में सम्पन्न हुयी बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल जी उपस्थित रहे।

Advertisement

व्यवस्था बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल जी ने राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी, उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग उत्तर प्रदेश जीत सिंह खरवार सहित सभी जनप्रतिनिधियों के साथ सभा स्थल हेलीपैड, पार्किंग स्थल, पेयजल आदि की व्यवस्था समीक्षा की व उचित दिशानिर्देश दिये।

Advertisement

व्यवस्था बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि जनजाति गौरव दिवस 15 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी ने मनाने का निर्णय लिया है। जिसके निमित्त यह प्रदेश का सबसे बड़ा कार्यक्रम यहां पर होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन मे देश की पहली जनजाति वर्ग से दौपदी मूर्मू जी को राष्ट्रपति बनाने का निर्णय लिया।

इस मौके पर राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने बताया कि भगवान बिरसा मुण्डा आदिवासी समाज के गौरव और राष्ट्रीय एकता की दिशा मे एक प्रेरणादायक प्रतीक है। इसलिए 15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस मनाया जाता है, भगवान बिरसा मुण्डा ने मातृभूमि त्याग निष्ठा और वीरता की महत्ता को आगे रखा उन्होने अपने जीवन को अपने समुदाय की आजादी उनकी भूमि व संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित किया था।

Advertisment

इस अवसर पर जनजाति समुदायों को जयन्ती के समारोह मे अपनी संस्कृति परंम्परा और कला को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिरसा मुण्डा की जयन्ती और पुण्यतिथि को पूरे देश भर मे उनके गौरव को राष्ट्रीय फलक पर लाना है।

Advertisement

इस मौके पर सदर विधायक ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा को धरती आबा के नाम से भी जाना जाता है। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को आज भी दुनिया याद करती है, वो देश के राष्ट्रीय नायक आदिवासियों के भगवान है,जिससे उन्हे जनजाति गौरव माना जाता है।

Advertisement

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि आदिवासी सांस्कृतिक परंपराओं और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उनके संघर्षों को स्मृतियों में संजोने के लिए उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जननायक थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल व जमीन को बचाने के लिए जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी।

Advertisement 

भगवान बिरसा मुंडा ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को हर साल जनजाति गौरव देश के रूप में मनाया जाता है।

Advertisement

इस मौके पर मुख्यरुप से काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर, उपाध्यक्ष अनूसूचित जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार, जिला प्रवासी रमेश दूबे, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, ओंकार केशरी, रामलखन सिंह, ओमप्रकाश दूबे, अजीत रावत, दिग्विजय सिंह, कैलास बैसवार, अनिल सिंह गौतम,

Advertisement

अमरेश चेरो, रंजना सिंह, प्रदीप अग्रवाल, संजीव तिवारी, शंम्भूनारायण सिंह, नागेश्वर गोंड, अनूप तिवारी, उमेश पटेल, योगेन्द्र बिन्द, राकेश मेहता, सत्येन्द्र आर्य, सुनिल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, प्रमिला जायसवाल, कविता यादव, दिलिप चौबे, संजय केशरी, सत्यप्रकाश तिवारी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें