बीते 15 अक्टूबर को बस में हुए चोरी कांड एक आरोपी गिरफ्तार,  24 लाख के जेवरात बरामद

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बस में चोरी हुए 24 लाख के जेवरात बरामद, एक गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार

 📲 Mob: 638376273


सोनभद्र। जनपद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस और एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मध्य प्रदेश से आरोपी को पकड़ा गया।

Advertisement

एडिशनल SP ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया है कि आरोपी के पास से 131 ग्राम सोना और 2.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत हुई।

Advertisement

बस यात्रा के दौरान हुई थी बड़ी चोरी

घटना 15 अक्टूबर 2025 की है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर निवासी व्यापारी गिरीश कुमार सोनी और उनके रिश्तेदार रामेश्वर सोनी वाराणसी से वाड्रफनगर जाने वाली बस में सवार हुए थे। दोनों के पास करीब 140 ग्राम सोना और 3 किलोग्राम चांदी के जेवरात थे। बस जब उरमौरा ढाबा पर रुकी, तब दोनों भोजन के लिए नीचे उतर गए। इसी दौरान चोरों ने बैग से जेवरात चोरी कर लिए। अगले दिन वाड्रफनगर पहुंचने पर चोरी का पता चला।

Advertisement
Advertisement 

जांच से मिली सुराग, धार में दी गई दबिश
वाड्रफनगर पुलिस की जांच में सफलता नहीं मिली, तो मामला थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और मुखबिर की सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश के धार जिले में दबिश दी। 8 नवंबर की रात टोंकी रोड पर आरोपी सफीक खान को पकड़ा गया, जो चोरी किए गए जेवरात बेचने जा रहा था।

Advertisement

गिरोह के बाकी सदस्य अब भी फरार
पूछताछ में सफीक खान ने अपने साथियों जाबिर, अशफाक और आबिद के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। गिरोह ने वाराणसी से ही पीड़ितों का पीछा किया था और ढाबे पर मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी सफीक खान पुत्र हसन अली, निवासी खेरवाजगीर, थाना मानवर, जिला धार का है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें