अवैध असलहा सहित पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तारa

HIGHLIGHTS

  • थाना रायपुर पुलिस द्वारा अवैध असलहा सहित अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। थाना रायपुर पुलिस द्वारा अवैध असलहा सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

बतादें कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं असलहा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

Advertisement 

रविवार को थाना प्रभारी राम स्वरूप वर्मा व उनकी टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त व देखभाल ड्यूटी के दौरान कोटिदाई मंदिर पुलिया के पास पहुंचे, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

Advertisement

पूछताछ में अभियुक्त की पहचान रामबली यादव पुत्र शिव सागर यादव निवासी ग्राम रायपुर भुसौलिया थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 38 वर्ष) के रूप में हुई। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से
🔹 एक अदद देशी तमंचा .315 बोर
🔹 दो अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
बरामद किए गए।

Advertisement

अभियुक्त से असलहा रखने के संबंध में लाइसेंस मांगा गया, परंतु वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में बताया कि यह तमंचा वह अपने पास सुरक्षा हेतु रखे था।

Advertisement

अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अभियुक्त पहले से मु0अ0सं0 145/25 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित था।

Advertisment

गिरफ्तारी/बरामदगी टीम:-
👮‍♂️ प्रभारी निरीक्षक – राम स्वरूप वर्मा
👮‍♂️ उ0नि0 – नरेंद्र प्रसाद सिंह
👮‍♂️ हे0का0 – विनय यादव
👮‍♂️ का0 – मुकेश कुमार सिंह


Advertisement

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने टीम को तत्परता एवं सतर्कता के लिए सराहा तथा जनपद के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें