HIGHLIGHTS
- तरुण महिला केसरवानी क्लब ने किया राम सरोवर तालाब पर दीपदान, जलाए सैकड़ों दिए

📲 Mob: 6389376273
सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर में बुधवार को देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही जहां नदी, सरोवर, तालाब तट, मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से गुलजार हो गई।
वहीं नगर के रामसरोवर तालाब पर तरुण महिला केसरवानी क्लब द्वारा दीप दान कार्यकम का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन की सदस्यों राम सरोवर तालाब के किनारे दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली पर्व को धूम धाम के साथ मनाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्वेता केसरी, बीना केसरी, शालू केसरी, पूजा केसरी, सालनी केसरी, प्रीति केसरी, किरन केसरी, सीमा केसरी, संगीता केसरी, प्रियंका केसरी, किरन केसरी, नेहा केसरी, रश्मि केसरी, रेखा केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
























