रन फॉर यूनिटी के माध्यम से भाजपा ने दिया एकता का संदेश 

HIGHLIGHTS

  • रन फॉर यूनिटी के माध्यम से भाजपा ने दिया एकता का संदेश

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र ने लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल कि 150वीं जयन्ती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल  के नेतृत्व में नगर के विवेकानन्द प्रेक्षागृह से शीतला मंदिर मेन चौक से होते हुए स्वर्ण जयन्ती चौक पर समापन किया गया।

Advertisement

रन फॉर यूनिटी के माध्यम से भाजपा ने एकता का संदेश दिया और सभी वर्गाे के लोग इस दौड़ मे शामिल हुए। भारत के लौहपुरुष भारत रत्न एकता व अखण्डता के प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयन्ती हर्षोल्लास के साथ जनपद के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Advertisement

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने कहा कि भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल राष्ट्र के गौरव थे उनकी अखण्ड भारत के निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका रही इसके कारण एक भारत श्रेष्ठ भारत बनकर उभरा है।

Advertisement

आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश कि भाजपा सरकार सरदार पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने के लिए कार्यरत् है, जबकि विपक्ष समाज को बांटने कि राजनीति कर रहा है तक भारतीय जनता पार्टी कि जिम्मेदारी है कि एकता और अखण्डता के संदेश को हर गांव तक पहुंचाये।

Advertisement

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को मनाई जाती है। इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। सरदार पटेल का देश की आजादी में खास योगदान रहा।

Advertisement 

स्वतंत्रता के बाद छोटी-बड़ी रियासतों को जोड़कर भारत के अधीन लाने का पूरा श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है। आजादी के दौरान भारत छोटे-छोटे 562 रियासतों में बंटा था, जिन्हें विलय करना आसान नहीं था सरदार पटेल के लिए यह चुनौती थी,

Advertisement

उन्होंने अपनी बुद्धि व अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सभी को एकता के सूत्र में बांधा। सरदार पटेल के योगदान के कारण उनकी जयंती को एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं, सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा है।

Advertisement

रन फॉर यूनिटी में जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, यात्रा के लोकसभा संयोजक नागेश्वर देव पाण्डेय,

श्रवण गोंड़, पूर्व सांसद नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, कमलेश चौबे, मनोज सोनकर, सुनिल सिंह,

Advertisement

शंम्भू नारायण सिंह, दिलिप चौबे, विनय श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, संजीव तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, प्रसन्न पटेल, बलदेव सिंह, अनिल सिंह, बलराम सोनी, रितु अग्रहरी, आशा विश्वकर्मा, गुड़िया त्रिपाठी, अनुपम तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें