स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में हुई प्रेरणादायी संगोष्ठी: महिलाओं ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प

HIGHLIGHTS

  • आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महिला सम्मेलन’ संपन्न
  • महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
  • स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में हुई प्रेरणादायी संगोष्ठी, महिलाओं ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। नगर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में बुधवार को ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महिला सम्मेलन’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. कृतिका अग्रवाल ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, जिला प्रभारी अनिल सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता मौजूद रहे

Advertisement

नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर पालिका महिलाओं के विकास, प्रशिक्षण और रोजगार सृजन के हर प्रयास में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement 

कार्यक्रम में महिलाओं के स्वावलंबन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे स्वरोजगार, लघु उद्योग, स्वयं सहायता समूह और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें भाग लिया और आत्मनिर्भरता की दिशा में अपने अनुभव साझा किए।

Advertisement
Advertisement



इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश दुबे, कुसुम शर्मा, प्रेमशिला सिंह, मीनू चौबे, प्रमिला जैसवाल, आरती चौबे, तारा देवी, मीरा यादव, सरोज केसरी, कविता, संध्या पांडे, किरण सिंह, मीना पटेल, रंजन पांडे, प्रमिला त्रिपाठी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहीं।

Advertisement



अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रही गुड़िया त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित संगठन की कई पदाधिकारी उपस्थित रहीं। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना और उन्हें सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना रहा।



मुख्य अतिथि डॉ. कृतिका अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “महिलाएं समाज की रीढ़ हैं, उनकी आत्मनिर्भरता ही राष्ट्र की मजबूती है।” उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि हर घर तक ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश पहुँचाना हमारा संकल्प है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें