छठ पर्व की छटा में डूबा सोनभद्र, खरना की परंपरा निभा रही महिलाएं

HIGHLIGHTS

  • छठ पर्व की छटा में डूबा सोनभद्र, खरना की परंपरा निभा रही महिलाएं

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। लोक आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन रविवार को खरना की परम्परा निभाई गई। उल्लास से भरे विराट भक्ति भाव वाले महापर्व छठ पूजा कल से ही नहाय-खाय के साथ शुभारंभ हो गया था।

Advertisement

परिवार की श्रेष्ठ महिलाओं और पुरुषों ने व्रत धारण कर छठी मैया व सूर्य देव की पूजा की। वहीं, छठ पर्व के लिए पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियों की खरीदारी के लिए बाजार में काफी भीड़ रही। वहीं छठ महापर्व के दूसरे दिन महिलाएं खरना व्रत की परंपरा निभा रही हैं।

Advertisement

बतादें कि जिले में 60 से अधिक घाटों और करीब 40 गांवों में तालाब-पोखरा, अस्थाई जलाशयों के किनारे छठ पूजा होनी है। रॉबर्ट्सगंज, चोपन, ओबरा, अनपरा, दुद्धी, विंढमगंज में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। दीपावली के बाद से ही इसकी तैयारी शुरू है।

Advertisement

घाटों की सफाई और उसे सजाने में स्वयं सेवी संस्थाएं जुटी हुई हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, प्रकाश के अलावा शौचालय, शेड, चेंजिंग रूम भी बनवाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

Advertisement

जिले में महिलाओं ने खरना व्रत रखा है। छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना व्रत की परंपरा निभाई जाती है। महिलाएं आज के दिन उपवास रखती हैं और फिर शाम को सूर्यदेव को खीर-पूड़ी, पान-सुपारी और केले का भोग लगाती हैं। इसके बाद महिलाएं सभी को प्रसाद बांटती हैं।

Advertisement 

इस दिन प्रसाद के रूप में गन्ने के रस में बने हुए चावल की खीर के साथ दूध, चावल का पिट्ठा और घी चुपड़ी रोटी बनाई जाती है। इसमें नमक या चीनी नहीं डाली जाती है। साथ ही पूरे घर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है

Advertisment

नहाय खाय के साथ होती है छठ की शुरुआत

छठ पूजा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड का प्रमुख त्योहार है। द्रोणनगरी में भी बड़ी तादाद में इन राज्यों के लोग रहते हैं तो यहां भी छठ पूजा के रंग बिखरने लगे हैं। नहाय खाय के साथ इस महापर्व की शुरुआत भी हो चुकी है। इस पर्व में मन और तन की शुद्धि का बड़ा महत्व है।

Advertisement

इसलिए नहाय-खाय पर व्रतियों ने सूर्योदय से पूर्व उठकर पूरे घर की साफ-सफाई की और फिर स्नान किया। इसके बाद महिलाओं ने सूर्य देव और छठी माता की उपासना की और लौकी-भात का प्रसाद ग्रहण किया।

बड़े-छोटे का भेद नहीं, सब एक समान

साहित्यकार प्रतिभा देवी ने बताया कि इस पर्व में वर्ग और जाति का कोई भेद नहीं होता। ब्राह्मण भी शूद्र के पैर छूता है और हरसंभव मदद करता है। सभी मिलजुलकर इस महापर्व को मनाते हैं। महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी हुई हैं। दौरा, सूप सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ से बाजार गुलजार है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें