HIGHLIGHTS
- दीपावली पर वोटर लिस्ट वाले पटाखों की धूम
सोनभद्र। इस वर्ष दीपावली के अवसर पर बाजारों में ‘वोटर लिस्ट’ वाले पटाखों की जबरदस्त मांग देखी जा रही। इन पटाखों पर वोटरों की तस्वीरें और आईडी छपी हुई हैं, जिन्हें लोग सोशल साइट्स पर भी सर्च कर रहे हैं। यह एक नया चलन है, जो पारंपरिक पटाखों से हटकर है।

भारत में दीपावली का पर्व भगवान श्रीराम के वनवास से अयोध्या लौटने और नगरवासियों द्वारा दीप जलाकर उनके स्वागत की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन घरों में लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया जाता है। बदलते समय के साथ अब दीपक जलाने और पूजन के साथ पटाखे फोड़कर भी दीपावली मनाई जाती है।

पहले देश में देवी-देवताओं की तस्वीरों वाले पटाखों का विरोध होता रहा है, लेकिन अब ‘वोटर लिस्ट’ वाले पटाखों ने बाजार में अपनी जगह बना ली है। इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

वहीं, डाला परिक्षेत्र में खनन क्षेत्रों में दीपावली से पहले लगातार हुई जांच का स्थानीय व्यवसाय पर बड़ा असर पड़ा है। खनन और क्रशिंग कार्य प्रभावित होने से लोगों के रोजगार पर भी काफी प्रभाव पड़ा है, जिसका असर दीपावली पर बाजारों में खरीदारी में कमी के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, वाहनों की खरीदारी में तेजी देखी गई है। बाजारों में मिट्टी के बर्तन, बांस के बने खिलौने और आधुनिक सजावट के सामानों से दुकानें सजी हुई हैं। इलेक्ट्रॉनिक झालरें भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। सजावट के सामानों में आर्टिफिशियल फूलों की मांग भी काफी है।
खनन क्षेत्र में कार्य प्रभावित होने से लोगों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है। बाजारों में भीड़ तो देखी जा रही है, लेकिन खरीदारी कम होने से फुटकर व्यापारियों में मायूसी है।





















