HIGHLIGHTS
- धनतेरस पर बाजारों में रही रौनक, लोगों ने की जमकर खरीदारी
- जिले में धनतेरस पर बाजारों में रही रौनक, लोगों ने की जमकर खरीदारी


📲 Mob: 6389376273
सोनभद्र। धनतेरस के आरंभ से दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत शनिवार को हो गई है। इस पर्व के मौके पर जिले में लोगो ने जमकर खरीदारी की।

धनतेरस पर इस बार लक्ष्मी और गणेश जी, इलेक्ट्रिक सामान, कपड़े, सोने- चांदी और बर्तनों की दुकानें लोगों से गुलजार रही। बाजारों में इस बार लोगों की भीड़ को देखकर लगता है कि इस बार दीवाली के मौके पर व्यापारियों की चांदी रहेगी।


दीवाली से पहले धनतेरस के मौके पर लोग अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर के बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई।

इस दौरान यहां, बर्तनों से लेकर सोने- चांदी की दुकानों और कपड़े आदि की जमकर खरीदारी लोगो ने की।


गौरतलब है कि इस वर्ष दीवाली गुरुवार को मनाई जाएगी। बतादें कि धनतेरस या धन्वंतरि जयंती पर्व का प्रथम दिवस माना जाता है। दीवाली से पहले धनतेरस के मौके पर लोग अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं।इस पर्व पर रंग-बिरंगे बर्तन, सजावटी सामान और मिट्टी के दीये खूब बिक रहे हैं।
गौरतलब है कि धनतेरस की के दिन शाम के समय भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन लोग गणेश भगवान के साथ मां लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदते हैं।

इसके अलावा धनतेरस पर सोना-चांदी, जमीन, मकान, बर्तन और अन्य तरह की चीजों की खरीदारी होती है। धनतेरस के दिन सोने,चांदी के आभूषण और धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा है।




























