
HIGHLIGHTS
- राष्ट्र सेविका समिति ने निकाली शोभायात्रा, भारी संख्या में शामिल हुई महिलाएं
सोनभद्र। बुधवार को राष्ट्र सेविका समिति की ओर से समिति के 89 वर्ष पूर्ण होने व 90 वें वर्ष में प्रवेश करने के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उत्साह में नगर में शोभा यात्रा निकाली गई।

बतादें कि कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला मैदान के हाल से चित्रा जालान के द्वारा समिति की संस्थापिका लक्ष्मीबाई केलकर उपनाम मौसीजी, माननीय सरस्वती मौसी जी ,अष्टभुजा देवी व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात शस्त्र पूजन किया।

इसके पश्चात ध्वज लगाकर ध्वज को प्रणाम किया गया व बौद्धिक उद्बोधन श्रीमती रिकेश्वरी मिश्रा जी ने दिया।इसके पश्चात शोभा यात्रा रामलीला मैदान से उठकर शीतला मंदिर चौराहा, शाई चौराहा से होते हुए स्वर्ण जयंती चौराहा तक गई और फिर वापस रामलीला मैदान की ओर प्रस्थान करते हुए वापस आयी।

शोभा यात्रा के बीच-बीच में लगभग पांच बार स्वयंसेवक भाइयों ने पुष्प वर्षा भी की।जिससे मातृशक्तियों का उत्साह काफी बढ़ता दिखाई दिया। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका श्रीमती गीतांजलि चौबे,

राम दुबे, बीना जिला कार्यवाहिका चित्रा जालान, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सिंह, मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष रितु जालान ,मारवाड़ी महिला मंडल अध्यक्ष अनीता थर्ड, अंजू सांवरिया, बेबी ,ज्योति मित्तल, अंशिका झुनझुनवाला ,प्रीति दुबे, सुनीता पांडे ,सुषमा पांडे ,प्रतिमा चौबे ,निशा चौबे, सुमन जायसवाल, प्रियंका चौबे, अंशिका तिवारी, आराध्या पांडे, मानवी, शुभांगी, संध्या के साथ लगभग 127 मात्र शक्तियां उपस्थित रहीं।





























