भाजपा सरकार की योजनाएं गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है- धर्मपाल सिंह

HIGHLIGHTS

  • भाजपा सरकार की योजनाएं गरीबों को कल्याण के लिए समर्पित है- धर्मपाल सिंह
  • अनुसूचित जाति युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ हुआ आयोजन

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को सोनभद्र नगर स्थित एक लॉन में आयोजित अनुसूचित जाति युवा संवाद कार्यक्रम में विपक्षी दलों पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति अनादर का आरोप लगाया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इतिहास में कई बार बाबा साहेब का अपमान किया तथा उनकी विचारधारा के विपरीत कार्य किए।

Advertisement

धर्मपाल सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहेब के सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर चलते हुए अनुसूचित वर्ग के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के लिए सतत प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार की योजनाएं गरीब कल्याण के लिए समर्पित हैं, जिनका सबसे अधिक लाभअनुसूचित जातियों को मिला है।

Advertisement

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा बाबा साहेब से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने, स्वच्छता कर्मियों के पैर धोकर सम्मान देने तथा 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने जैसे कदमों को उदाहरण देकर बताया कि भाजपा सरकार संविधान की मजबूती और अनुसूचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisment

विपक्ष पर करारे शब्द

धर्मपाल सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने बाबा साहेब को चुनाव में हराने और उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में न होने देने जैसे कार्य किए। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में संशोधन कर कांग्रेस ने उसकी ‘आत्मा’ को कमजोर किया और अनुसूचित वर्ग को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया।

Advertisement

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा के नेताओं ने बाबा साहेब को मंच से भू-माफिया कहकर अपमानित किया। सपा सरकार के समय अनुसूचित जाति के घर, खेत और खलिहानों पर कब्जे किए गए तथा झूठे मुकदमों में फंसाकर उन्हें प्रताड़ित किया गया।

Advertisement 

उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में मुस्लिम तुष्टीकरण के चलते अपराधियों को संरक्षण मिला और बहन-बेटियां भय के कारण स्कूल जाने से भी डरती थीं।

Advertisement

धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में आज भयमुक्त वातावरण है और प्रत्येक व्यक्ति की संपत्ति तथा महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है।

Advertisement

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अनुसूचित वर्ग के बीच जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ और बाबा साहेब के सम्मान में किए गए कार्यों को बताएं, साथ ही विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करें।

Advertisement

कार्यक्रम में मौजूद रहे

कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र कनौजिया और संचालन अजीत रावत ने किया।

Advertisement

जिला प्रभारी अनिल सिंह, विधायक अनिल कुमार मौर्या, तिरथराज, जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें