रालोद के राष्ट्रीय महासचिव का आगमन जिले में 15 अक्टूबर को, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • रालोद के राष्ट्रीय महासचिव का आगमन 15 अक्टूबर को, तैयारियों में जुटे पदाधिकारी

सोनभद्र।  राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेतृत्व के आगमन को लेकर कैम्प कार्यालय रॉबर्ट्सगंज में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी विकास पांडेय ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सोनभद्र पहुंचेंगे।

Advertisement 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सबसे पहले सिंचाई डाक बंगला रॉबर्ट्सगंज में भारत रत्न एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

Advertisement

इसके बाद दोपहर 1 बजे उरमौरा स्थित जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता के पश्चात क्षेत्रीय भ्रमण पर निकलेंगे और दोपहर 2:30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisement

युवा रालोद के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल, युवा रालोद प्रदेश सचिव अभय सिंह पटेल, जिला संगठन महासचिव पवन शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पटेल,

Advertisement

व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरज चौबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव के आगमन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण दिशा तय की जाएगी

Advertisement

Advertisment
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें