यातायात के नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे लोग, हुआ 423 वाहनों का चालान

HIGHLIGHTS

  • विशेष चेकिंग अभियान में  423 चालान, ब्लैक फिल्म, मोडिफाइड साइलेंसर व अन्य नियम उल्लंघन पर की गई प्रभावी कार्यवाही
  • मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा व सड़क सुरक्षा हेतु चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान
  • ब्लैक फिल्म, मोडिफाइड साइलेंसर व अन्य नियम उल्लंघन पर की गई प्रभावी कार्यवाही



सोनभद्र। सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 423 वाहनों का चालान किया गया।

Advertisement

बतादें कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मु0) अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डा0 चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी-मिशन शक्ति) के पर्यवेक्षण में,

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चलाए गए अभियान के दौरान निम्नलिखित उल्लंघनों पर कुल 423 चालान किए गए:

Advertisment

चालान विवरण:-
ब्लैक फिल्म (Black Film): 08
फॉल्टी नम्बर प्लेट-20
स्टंटबाजी: 04
अन्य यातायात उल्लंघन (मॉडिफाइड साइलेंसर (Modified Silencer), बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, सीट बेल्ट न पहनना आदि): 391

Advertisement



कुल चालान – 423

अभियान के उद्देश्य:-
– महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना
– सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करना
– अशोभनीय/असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना



आगे की रणनीति:-
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना एवं सड़क पर यातायात नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराना है। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

*पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें एवं महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दें।*

Advertisement 
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें