HIGHLIGHTS
- फ्लाई ओवर की समस्या से मिलेगी निजात

📲 Mob: 6389376273
सोनभद्र। जिला मुख्यालय पर स्थित उप्स द्वारा बनाए गए फ्लाई ओवर से उत्पन्न समस्या से समस्या से नागरिकों को शीघ्र निजात मिल सकती है इस आशय का संकेत सदर विधायक भूपेश चौबे के द्वारा दिया गया है। उन्हें शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और जनपद के कल्याण के लिए तमाम बिंदुओं पर बात की।

सदर विधायक भूपेश चौबे शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलकर जनपद की कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और कुछ कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा सदर विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया की पूर्व में उप्शा द्वारा फोरलेन मार्ग के निर्माण के दौरान जिला मुख्यालय पर फ्लाई ओवर का निर्माण गलत तरीके से कराया गया था

उसी दौरान लोगों ने निर्माण का विरोध भी किया था लेकिन तत्कालीन सरकार द्वारा जनता के हितों की अनदेखी की गई इसके चलते पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई बरसात के दिनों में इसके चलते नगर झील के रूप में तब्दील हो जा रहा है।

जनपद में कुछ अन्य संपर्क मार्गों के निर्माण में भी कुछ कार्यदायी संस्थाएं व्यापक रूप से लापरवाही बरत रही है। जिस पर कार्रवाई होना आवश्यक प्रतीत होता है सदर विधायक भूपेश चौबे ने नवंबर माह में आदिवासियों के भगवान कहे जाने वाले जननायक बिरसा मुंडा के जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के लिए भी मुख्यमंत्री को सोनभद्र आने का आग्रह किया।

विधायक ने कहा कि सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएं जनपद में संचालित हैं अभी कुछ और योजनाओं की जिससे वहां का विकास समुचित तरीके से हो सके उन्होंने कुछ महाविद्यालय तकनीकी विद्यालय और बालिकाओं के शिक्षा के लिए अलग से कुछ कॉलेजों की स्थापना का अनुरोध किया है। सदर विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बातों को काफी गंभीरता से लिया है और आश्वासन दिया है कि हर एक बिंदु पर कार्य किया जाएगा































