HIGHLIGHTS
- RSS खंड करमा ने निकाली पथ संचलन यात्रा
सोनभद्र,करमा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड करमा (पापी मंडल) का विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन केकराही सहकारी समिति केकराही सोनभद्र मे बहुत ही हर्षोल्लास के साथ शस्त्र पूजन किया गया और संघ का स्थापना दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ एकल गीत व अमृतबचन से हुआ। कार्यक्रम में विभाग गौ संवर्धन प्रमुख नंदलाल ने बौद्धिक उद्बोधन मे संघ की स्थापना से लेकर 100 वर्षों की यात्रा का विस्तृत वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक ऐसा संगठन है जो देश हित, समाज हित, और धर्म हित के लिए सदैव तत्पर रहता है। संघ ने समाज में पंच परिवर्तन –कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नैतिक कर्तव्य और स्व का बोध के माध्यम से राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाने का कार्य किया है।
उन्होंने संघ के सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है और वर्ष 2025 विजयादशमी से अगले एक वर्ष तक संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम मनाएगा,

इस दौरान हम प्रत्येक नगरों और गांवों में संघ की शाखाओं को ले जाएंगे कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम समापन के बाद सभी उपस्थित स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पथ संचलन करते हुए केकराही बाजार से होते हुए केकराही हॉस्पिटल से वापस केकराही समिति पर पथ संचलन का विश्राम हुआ।

कार्यक्रम में जिला कार्यवाह दिनेश,खंड कार्यवाह करमा कामेश,खंड कार्यवाह छपका जितेंद्र, सह खंड कार्यवाह करमा जितेन्द्र,मंडल कार्यवाह उत्कर्ष,मंडल अध्यक्ष अंकुर, अभय, राजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।































