HIGHLIGHTS
- श्री राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का हुआ समापन

📲 Mob: 6389376273
सोनभद्र। रामलीला समिति सोनभद्र नगर द्वारा आयोजित रामलीला में शुक्रवार की देर रात रात भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक एवं वानर सेना की विदाई की लीला का मंचन किया गया। लीला मंचन की शुरुआत कलाकारों द्वारा श्री राम के राज्याभिषेक के साथ की गई।

श्रीराम के अयोध्या लौटने पर अयोध्यावासियों ने दीपों की रोशनी से उनका स्वागत किया। मंच पर राजतिलक का दृश्य अत्यंत मनमोहक था। भरत द्वारा श्रीराम के चरण स्पर्श कर उन्हें अयोध्या का राजा घोषित करने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो गए।
इसके बाद श्री राम द्वारा वानर सेना की विदाई की गई
रामलीला समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह मंचन मर्यादाज़ पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों और सत्य, धर्म तथा सदाचार के पालन का संदेश देता है।


समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा था श्री रामलीला समिति आप सभी सम्मानित सदस्यों के सुझाव और सहयोग से वर्ष 2025- 26 की रामलीला सकुशल भव्य रूप से संचालित हो पाया जिसमें आप सभी सम्मानित सदस्यों की बहुत ही सराहनी सहभागिता रही।

भविष्य में श्री रामलीला समिति ऐसे ही आपके सुझाव और सहयोग की अपेक्षा करती है और आप सभी लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करती है।

वहीं जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ रामलीला का समापन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से विभाग प्रचारक उपेंद्र, प्रमोद गुप्ता, राकेश गुप्ता ,आनंद मिश्रा, विजय कनोडिया,चंद्रभूषण देव पांडे, नवीन अग्रवाल, प्रशांत जैन,दिनेश गुप्ता ,चंद्र कुमार केजरीवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।






























