RSS सोनभद्र नगर ने धूमधाम से मनाया विजया दशमी पर्व, हुआ शस्त्र पूजन ; निकाली गई पथ संचलन यात्रा

HIGHLIGHTS

  • RSS सोनभद्र नगर ने धूमधाम से मनाया विजया दशमी पर्व, हुआ शस्त्र पूजन निकाली गई; पथ संचलन यात्रा

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर के प्रताप बस्ती के स्वयंसेवकों द्वारा नगर स्थित रामलीला मैदान में पूर्ण गणवेश में विजयादशमी उत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विजयदशमी उत्सव में स्वयंसेवको ने शस्त्र पूजन कर सोनभद्र नगर में पथ संचलन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय स्वयं संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार व परम पूज्य गुरुजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भगवान श्री राम का पूजन किया।

Advertisement

एकल गीत व अमृतबचन से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मंचासीन जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल, नगर संघ चालक संगम व प्रांत सेवा प्रमुख सत्यविजय रहे। बौद्धिक उद्बोधन में काशी प्रांत सेवा प्रमुख सत्यविजय ने बताया कि,  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म 1 अप्रैल, 1889 को हुआ था। काफी विचार के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरू माना है। सन 1926 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहली शाखा लगी।

Advertisment

संघ की स्थापना डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने एक छोटे समूह के साथ की थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यशैली का मूल आधार दैनिक शाखा को माना जाता है जहां अनुशासन का बड़ा महत्व है।शाखा में तय समय व स्थान पर लोग एकत्र होते हैं जहां शारीरिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास से संबंधित गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर कई बार प्रतिबंध लगने के बाद भी आज वह एक विशाल बट वृक्ष बन चुका है। शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 7 विषय को लेकर समाज में जाने की बात बताई है।

Advertisement

विजयादशमी के दिन 100 वा वर्ष के साथ वर्ष भर यह कार्य होने वाला है। संघ प्रार्थना के बाद पूर्व गणवेश में उपस्थित स्वयंसेवक सोनभद्र नगर में पथ संचलन निकाले, संचलन का प्रारंभ रामलीला मैदान से होते हुए स्वर्णजयंती चौराहा, सिविल लाइन, कचहरी, हाइडील मैदान, महिला थाना होते हुए नगर भ्रमण करके पथ संचलन का विश्राम रामलीला मैदान में हुआ।विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कार्यवाह दिनेश सिंह ने किया।

Advertisement

इस अवसर पर सोनभद्र जिला प्रचारक राहुल, विभाग सेवा प्रमुख अवध, सह विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख राम लगन,नगर कार्यवाह महेश ,सह नगर कार्यवाह ,जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन,  जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, विभाग अभिलेख प्रमुख नीरज, जिला सोशल मीडिया प्रमुख आशुतोष सिंह ,जिला घोष प्रमुख तारकेश्वर, नगर प्रचारक हरेंद्र,

Advertisement 

नगर व्यवस्था प्रमुख जे0बी सिंह, नगर संपर्क प्रमुख अनिल सिंह,नगर सेवा प्रमुख अखिलेश, नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, नगर शारीरिक प्रमुख नीतीश,सह नगर प्रचार प्रमुख आशीष शुक्ला, नितेश वर्मा ,ज्ञानेंद्र शरण राय, ललित नारायण सिंह ,

Advertisement

शिवशंकर, प्रमोद गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह,शशांक शेखर कात्यायन, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, अशोक मिश्रा ,अजीत चौबे,कृष्ण मुरारी गुप्ता,धर्मवीर तिवारी, राज नारायण तिवारी, विनय श्रीवास्तव, राजीव सिंह गौतम, विनोद शुक्ला, आशुतोष, सत्यम, चंदन आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें