असत्य पर हुई सत्य की जीत…, दशानन का वध होते ही गुंजे श्रीराम के जयकारें

HIGHLIGHTS

  • रावण का पुतला जलते ही जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया जनपद सोनभद्र
  • जिले में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
  • जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया गया दहन

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य के जीत का पर्व जनपद में शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। रावण का पुतला जलते ही पूरा क्षेत्र जयश्री राम के नारों से गूंज उठा। दशहरा मेले पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहें। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में दशहरे पर रावण वध की लीला का मंचन किया गया।

ADVERTISEMENT

रथ पर सवार होकर भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध की शुरूआत हुई। राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन लगभग एक घंटे चला। राम के बाण छोड़ने पर बुराई रूपी रावण का पुतला धू धू कर जल गया। रावण के वध के बाद भगवान श्रीराम ने अपने वचन के अनुसार विभीषण को लंका का राज्य सौंप दिया।

ADVERTISEMENT

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, कृष्ण मुरारी गुप्ता, रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, संरक्षक जितेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, रमेश जायसवाल, प्रशांत जैन, हर्ष केशरी, श्याम उमर  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

वहीं दूसरी ओर‌ नगर के विभिन्न जगहों पर स्थापित दुर्गापूजा पंडालों में भक्तों की काफी भीड़ देखी गई जिसमें श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में मां दुर्गा की विभिन्न स्वरूपों के दर्शन पूजन किया।


ADVERTISEMENT

कोन: क्षेत्र में असत्य रुपी रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला देखने के लिए आस-पास के दर्जनों गांवों के बच्चों समेत ग्रामीण कोन रामलीला स्थल पहुंचे। शांति व्यवस्था, सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहीं।



ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

रामगढ़: पन्नूगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर विजयदशमी पर रावण का पुतला जलाया गया।
रामगढ़, मझटढ़, बेलखुरी व गुरौटी में रावण दहन हुआ। हजारों की संख्या में भीड़ रावण दहन देखने के लिए पहुंची।


ADVERTISEMENT

बभनी: क्षेत्र में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बुराई के प्रतीक रावण का वध होते ही जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। रावण का दहन होते ही आतिशबाजी होने लगी। क्षेत्र के बभनी, असनहर, चौना, पोखरा, आसनडीह, भंवर, चपकी, बडहोर, घघरी, मचबंधवा, चकसानी सहित कई गांवों में रावण का पुतला दहन किया गया।



ADVERTISEMENT

विंढमगंज: विजयादशमी के अवसर पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले राम व रावण के बीच युद्घ की लीला मंचित की गई। इस दौरान पूरा ग्राउंड दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।

ADVERTISEMENT

चोपन: नगर के चोपन बैरियर रामलीला मैदान में रावण का पुतला जलाया गया। वहीं रामलीला मंचन में भगवान राम व रावण की सेना मे जमकर युद्ध हुआ।

ADVERTISEMENT

अंत में विशालकाय रावण के पुतले में आग लगाई गई पुतला धू धू कर जलने लगा और पूरा वातावरण जयश्री राम के नारें से गुंजायमान हो गया। इसके पूर्व की गई आकर्षक आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें