दुर्गा पूजा पंडाल में किया गया कन्या पूजन,नौ देवी स्वरूप कन्याओं को कराया गया भोजन

HIGHLIGHTS

  • दुर्गा पूजा पंडाल में किया गया कन्या पूजन,नौ देवी स्वरूप कन्याओं को कराया गया भोजन

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत पड़री खंता में बुधवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी पर कन्या कुंवारी भोज का आयोजन किया गया।इस अवसर पर देवी दुर्गा के स्वरूप मानी जाने वाली कन्याओं का पुजन कर उन्हें भोजन कराया गया।

Advertisment

मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में नवमी तिथि को कन्या पूजन शक्ति और मातृत्व के सम्मान का प्रतीक है। इसमें 2से10 वर्ष की कन्याओं को मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक माना जाता है।ऐसी मान्यता है कि इस पुजा से घर में सुख समृद्धि आती है।

Advertisement

कार्यक्रम का शुरुआत श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं द्वारा चरण पखार कर तिलक लगाकर और आरती हुई।

Advertisement

इसके बाद उन्हें श्रद्धापूर्वक विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए। कन्याओं को उपहार स्वरूप,फल, मिठाई,चुड़ी, चुनरी और पुजन समाग्री भी प्रदान की गई। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन माता दुर्गा की जयकारों और भक्ति गीतों के साथ हुआ/

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें