छात्रा सिया सिंह बनी एक दिन की कोतवाली प्रभारी, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस की प्रेरणादायक पहल

HIGHLIGHTS

  • “मिशन शक्ति 5.0” के तहत छात्रा सिया सिंह बनी एक दिन की थाना प्रभारी कोतवाली रॉबर्ट्सगंज, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस की प्रेरणादायक पहल

📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। “मिशन शक्ति 5.0” के तहत छात्रा सिया सिंह को सोमवार को एक दिन की थाना प्रभारी कोतवाली रॉबर्ट्सगंज बनाया गया। बतादें कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में सोनभद्र पुलिस की प्रेरणादायक पहल “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज की छात्रा सिया सिंह को एक दिन के लिए थाना रॉबर्ट्सगंज का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया।

Advertisement



पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि सिया सिंह ने हाई स्कूल परीक्षा में अपने विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया था।

Advertisement

थाना प्रभारी की भूमिका में सिया सिंह ने न केवल थाना परिसर का निरीक्षण किया, बल्कि केस फाइलिंग, FIR प्रक्रिया, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली और सुरक्षा प्रबंधन जैसी जिम्मेदारियों को भी समझा। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्रा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं

Advertisement

और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। जनपद सोनभद्र में चल रहे “मिशन शक्ति” अभियान की यह पहल बेटियों को नेतृत्व के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम मानी जा रही है।

Advertisment

Advertisement
Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें