रामलीला व दुर्गा पूजा पंडालों में हुड़दंग मचाने वाले सावधान: 1 मनचला  गिरफ्तार, 14 को दी गई सख्त हिदायत

HIGHLIGHTS

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मनचलों पर कार्रवाई – 01 गिरफ्तार, 14 को दी गई सख्त हिदायत-

म्योरपुर, सोनभद्र: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मनचलों पर कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को 1 मनचले को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा 14 मनचलों को सख्त हिदायत दी गई है।

बतादें कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में गठित एण्टी रोमियो टीम द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया।

शनिवार को कस्बा म्योरपुर स्थित बिड़ला विद्या मंदिर स्कूल के पास एण्टी रोमियो टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक युवक संदीप कुमार पुत्र हरि प्रसाद (निवासी फाटपखना, थाना म्योरपुर, उम्र 21 वर्ष) को महिलाओं, बच्चियों एवं युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करते हुए पकड़ा गया।

Advertisement

अभियुक्त द्वारा रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं को देखकर गलत इशारे एवं अश्लील गीत गाने की शिकायत मिली थी, जिससे महिलाएं असहज महसूस कर रही थीं।

Advertisment

अभियुक्त को समय लगभग 15:30 बजे पुलिस हिरासत में लेकर, मु0अ0सं0 – 125/2025, धारा 296 BNS* के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

इसके अतिरिक्त, थाना म्योरपुर क्षेत्र अंतर्गत चल रही रामलीला व दुर्गा पूजा पंडालों के दौरान हुड़दंग मचाते पाए गए कुल 14 युवकों को भी चिन्हित कर थाना लाया गया। उन्हें सख्त हिदायत देकर, परिजनों की सुपुर्दगी में छोड़ा गया।

Advertisement 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
संदीप कुमार पुत्र हरि प्रसाद निवासी फाटपखना थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र 21 वर्ष।

Advertisement

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 कृष्णानन्द सिंह थाना म्योरपुर,सोनभद्र।
3. म0हे0का0 संगीता पाठक थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 अतुल कुमार यादव थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
5. का0 रामजीत बिन्द थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।

Advertisement

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें