HIGHLIGHTS
- मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में संचालित परिवार परामर्श केंद्र ने निभाई सशक्त पहल, 03 मामलों में हुआ आपसी सुलह
कुशाग्र कौशल शर्मा
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्दशन में “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अन्तर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं न्याय दिलाने की दिशा में एक और मजबूत कदम रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा उठाया गया।

महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज के कुशल नेतृत्व में रविवार को परिवार परामर्श केन्द्र में कुल 08 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इन प्रकरणों में महिला-पुरुषों के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया गया।
प्राप्त प्रकरणों का विवरण:-
03 प्रकरणों में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति बनाकर सुलह-समझौता कराया गया, जिससे उनके संबंधों में पुनः सामंजस्य स्थापित हुआ।

02 प्रकरणों में दोनों पक्षों द्वारा अमर्यादित व्यवहार एवं शांति भंग की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए, उनके विरुद्ध धारा 135/126/170 BNSS के तहत चालान किया गया।

03 प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच सहमति न बनने के कारण, अगली सुनवाई हेतु अगली तिथि निर्धारित की गई।

महिला थाना की भूमिका:-
महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज एवं परामर्श केंद्र की टीम द्वारा धैर्यपूर्वक व निष्पक्ष रूप से सभी मामलों को सुना गया तथा पक्षकारों को कानूनी जानकारी एवं मानसिक संबल प्रदान किया गया।


मिशन शक्ति 5.0 – लक्ष्य:-
मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, मानसिक, आर्थिक एवं कानूनी रूप से सशक्त बनाना है। परिवार परामर्श केंद्र इसी दिशा में एक प्रभावशाली मंच बनकर उभरा है, जहाँ घरेलू विवादों का समाधान संवाद और समझ के माध्यम से किया जाता है।

जन-संदेश:
परिवार परामर्श केंद्र का मुख्य उद्देश्य है —”विवाद नहीं, समाधान”। यदि आपके जीवन में भी कोई पारिवारिक या वैवाहिक विवाद उत्पन्न हो रहा है, तो घबराएं नहीं — महिला थाना रॉबर्ट्सगंज आपके साथ है।




























