आत्मनिर्भर भारत अभियान PM का दूरदर्शी दर्शन है देश को वैश्विक स्तर पर बनाएगा मजबूत- अमरनाथ यादव

HIGHLIGHTS

  • आत्मनिर्भर भारत अभियान PM का दूरदर्शी दर्शन है देश को वैश्विक स्तर पर बनाएगा मजबूत- अमरनाथ यादव
  • आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान व शिक्षक/स्नातक एमएलसी चुनाव की संयुक्त कार्यशाला भाजपा कार्यालय पर हुई संपन्न

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी  द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान व शिक्षक/स्नातक एमएलसी चुनाव की संयुक्त कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई।

Advertisement

कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथ काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव जी व पूर्व विधायक/ एमएलसी चुनाव संयोजक वाराणसी क्षेत्र सुरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Advertisement

संयुक्त कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलन कर मुख्यअतिथि अमर नाथ यादव व पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, जिला प्रभारी अनिल सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने किया।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी व संचालन जिला संयोजक ओमप्रकाश दूबे/कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।

Advertisment

कार्यशाला को संबोधित करते हुए बतौर मुख्यअतिथि अमरनाथ यादव ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह दूरदर्शी दर्शन है जिसके साकार होने से भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अवतरित होकर अपनी छवि को निखार सकेगा

इस अभियान के लिए घोषित आर्थिक पैकेज यदि सही दिशा में संचालित हुआ तो निश्चित रूप से देश आत्मनिर्भर बनकर विश्व के अन्य देशों को भी सहायता करेगा ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया और आगे कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश को उन सभी विदेशी निर्भरताओं को समाप्त करना है

Advertisement

जिसके चलते आज भारत का ज्यादातर व्यापार वह्य देशों पर आत्मनिर्भर भारत निर्भर है यह अभियान वस्तुओं पर निर्भरता को नियंत्रित करते हुए अच्छी गुणवत्ता वाले स्वदेशी उत्पादों को अपनी भूमि पर तैयार करने की सीख देता है इस अभियान का उद्देश्य भारत के उद्योगो में सुधार लाकर युवाओं के लिए रोजगार सृजन करना है

Advertisement

इस अभियान के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों, गरीबों, श्रमिकों और किसानों के कल्याण के लिए की गई घोषणाएं आत्मनिर्भर भारत का मूलमंत्र है ऐसी तमाम बातों को विस्तार से साझा किया।

बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्यअतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षक व स्नातक क्षेत्र एमएलसी चुनाव में वाराणसी क्षेत्र पर भाजपा को निश्चित विजय की रणनीति बनाकर काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अनुशासित, शिक्षित और परिश्रमी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी संख्या है।

Advertisement 

प्रत्येक व्यक्ति को उसकी योग्यता और क्षमता के अनुसार चुनाव में जिम्मेदारी सौंपने की जरूरत है। सभी से चर्चा कर व्यापक रूप से लोगों को इस अभियान में जोड़ना है और विशेषकर विचार परिवार के लोगों को साथ लेकर अभियान को आगे बढ़ाना है।

Advertisement

और कहा कि भाजपा का चुनाव प्रबंधन अन्य राजनैतिक दलों की अपेक्षा सबसे मजबूत चुनाव प्रबंधन माना जाता है और यह चुनाव पूरी तरह से प्रबंधन का ही है। हम लोगों से मिले तथा बड़ी संख्या में लोगों को मतदाता बनाने में सहयोग करें। संगठन के समग्र परिश्रम से निश्चित ही भाजपा इस सीट पर चुनाव जीतेगी।

Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भरता का आह्वान देश भर में विभिन्न आयामों में गूंज रहा है। प्रधानमंत्री जी द्वारा, भारतीय विवाह स्थलों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास, भारतीय पर्यटन स्थलों के भ्रमण एवं का आह्वान पूरे देश में प्रतिध्वनित हो रहा है।

Advertisement

नीति और आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एक प्रमुख चर्चा का विषय रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने यह निर्णय लिया है कि आत्मनिर्भरता का यह संदेश आत्मनिर्भर भारत संकल्प के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुँचाया जाये और उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग एवं स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाये।

Advertisement

उपस्थित कार्यकर्ताओं को हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज में आमजन को स्वदेशी के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया।

संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी ने आये हुए सभी अतिथियों को स्मृतिचिन्ह माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया व आये हुए सभी कार्यकर्ताआंे का आभार प्रकट व धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

बैठक मे मुख्यरुप से पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, शारदा खरवार, रामलखन सिंह, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, अनिल सिंह गौतम, कार्यक्रम के सह संयोजक शंम्भू नारायण सिंह, बलराम सोनी, प्रशान्त श्रीवास्तव, नगवां प्रमुख आलोक सिंह, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, अनिल सिंह गौतम,

अशोक मौर्या, उदयनाथ मौर्या, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, पुष्पा सिंह, मनोज सोनकर, कैलास बैसवार, मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, दिलिप चौबे, सीमा गुप्ता, योगेन्द्र बिन्द, लक्षनदेव, मनीष पटेल, संजय केशरी,

रामलाल चेरो, दीपक शाह, विमलेश चौबे, अंकुर सिंह, हरीराम छवि, प्रमोद शुक्ला, शिवनाथ जायसवाल, देवेन्द्र गुप्ता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें