पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी ने दी एकात्म मानववाद की विचार धारा- केदारनाथ सिंह

HIGHLIGHTS

  • पं0 दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई 109 वीं जयन्ती

सोनभद्र। एकात्म मानववाद अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवाद पथ प्रदर्शक पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के 109 वीं जयन्ती के अवसर पर  भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में पूर्व विधान परिषद सदस्य स्नातक केदार नाथ सिंह , जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Advertisement

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की 109 वीं जयन्ती जनपद सोनभद्र के सभी मण्डल शक्ति केन्द्र व बूथ और सभी वार्डो में मनाई गयी व भाजपा जिला कार्यालय  पर संगोष्ठी की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी व संचालन जिला मंत्री/कार्यक्रम संयोजक संतोष शुक्ला ने किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य केदार नाथ सिंह ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी कुशल संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर वक्ता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव रखने वाले पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 एवं उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हुई पं0 दीनदयाल जी भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे।

Advertisement 

उन्होने भारत के सनातन विचार धारा को अनुकुल रुप से प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी एक समाजवेसी विचार धारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।

Advertisement

हम सभी कार्यकर्ता उनके पदचिन्हो पर चलकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी ने देश को मजबूत किया साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उनके पद चिन्हों पर चलकर उत्तर प्रदेश की जनता को मजबूत करने मे पूरी ताकत लगा रहे है।

Advertisment
Advertisement

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भारतमाता के महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी देश को समृद्ध कि राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अन्त्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले है, यानि समाज के अन्तिम व्यक्ति को उपर उठाना आज भी भारत के विकास माडल को प्रेरित करता है।

Advertisement

ये सिद्धांत समावेशी और राष्ट्र निर्माण के लिए अति आवश्यक है।
संगोष्ठी को मुख्यरुप से विधायक घोरावल अनिल मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पाण्डेय, शारदा खरवार जी ने भी संबोधित किया।

Advertisement

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने आये हुए अतिथियों व सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

संगोष्ठी मे मुख्यरुप से जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, रंजना सिंह, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, कैलास बैसवार, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, चेयरमैन ममता सिंह, बीएन गुप्ता, उमेश पटेल, दिलिप चौबे, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, दिलिप मौर्या,

Advertisement

राघो सिंह, मनीष पटेल, विनय श्रीवास्तव, रामबली मौर्या, विशाल गुप्ता, मंजू गिरी, ज्योति खरवार, सुनिल सिंह, मनोज सोनकर, सत्येन्द्र आर्य, कमलेश खांम्भे, अतुल पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें