अब न्याय चला निर्धन के द्वार, ग्रामीण अंचल में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • अब न्याय चला निर्धन के द्वार – बालिकाओं को सुरक्षा, संरक्षण, कानूनी अधिकार प्राप्ति हेतु किया जागरूक
  • ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र का वादा, न्याय सबके लिए, ग्रामीण अंचल में जलाई विधिक साक्षरता की मशाल



कोन, सोनभद्र। थाना कोन क्षेत्र स्थित मिशन शक्ति 6 अभियान के प्रचार प्रसार हेतु मंगलवार को ग्रामीण अंचल में संचालित पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा विधिक जागरूकता और साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement

तहसील ओबरा पीएलवी/ अधिकार मित्र निगार फ़रज़ाना ने 1 जुलाई 2025 से आरंभ होकर 30 सितम्बर 2025 तक समाप्त होने वाले मध्यस्थता अभियान में निस्तारित होने वाले वादों, वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, बेदखली, भूमि अधिग्रहण,

Advertisement

सम्पत्ति विभाजन, सेवा विवाद, शमनीय अपराध, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली के मामले के निस्तारण के उपयुक्त अवसर का लाभ उठाने  की अपील की‌। अनैतिक देह व्यापार, गर्भ परीक्षण व समापन अपराध, मानव तस्करी, कम उम्र में विवाह का दुष्प्रभाव, मातृत्व लाभ आदि की जानकारी दी।

शिविर में वन स्टाप सेंटर की अनुराधा जायसवाल ने महिलाओं को उनके क़ानूनी और विशेष अधिकार के अलावा अपनी रक्षा और संरक्षा समेत उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाएं, टोल फ्री सहायता नंबरों तथा विभागीय  कार्यप्रणाली से बालिकाओं को अवगत कराया।

Advertisement
Advertisement

शिविर का संचालन कर रहे पीएलवी कमाल अहमद ने बालिकाओं को बताया कि रात्रि में महिलाओं की गिरफ्तारी और थाने पर हिरासत में रखना गैर कानूनी है, पुलिस को ऐसा करने का अधिकार नहीं है, विशेष परिस्थितियों में पुलिस गिरफ्तार भी करती है

Advertisement 

तो महिला पुलिस के साथ ही गिरफ्तारी कर सकती है साथ ही पारिवारिक, सामाजिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी मामले में मार्गदर्शन किया।

Advertisment

पीएलवी श्री अहमद ने विधिकीय सेवाओं और अधिकारों पर विस्तृत प्रकाश डाला। महिलाओं/ बालिकाओं को आश्वस्त किया कि घरेलू हिंसा, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अत्याचार के प्रति शिकायत और न्याय हेतु उन्हें संवैधानिक अधिकार दिया गया है भले ही उत्पीड़न चाहे कार्यस्थल पर मानसिक हो या शारीरिक हो,

Advertisement

यौन उत्पीड़न, पारिवारिक उत्पीड़न, सामाजिक शोषण, अन्याय, अत्याचार की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में न्याय की गुहार लगाकर नि:शुल्क न्याय प्राप्त कर सकती है।
 

Advertisement

अध्यक्षता कर रहे थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने आत्मीय भाव से मिशन शक्ति 6 योजना की बारीकियां बताई।
आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा संचालित तमाम कल्याणकारी योजना का पालन और पोषण करने के लिए पुलिस आपके साथ है।

Advertisement

महिला आरक्षी दीक्षा तिवारी व अन्य गणमान्य लोगों ने अपना विचार रखा। इस अवसर पर विद्यालय इंचार्ज शिविर कुमार के अलावा श्रीकांत पाल, अशोक मिश्रा,  तैबुन निशा, चिंता जायसवाल अध्यापक/अध्यापिकाएं और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisment

यह आयोजन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र/जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह के आदेशानुसार सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने दी।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें