“मिशन शक्ति फेज 5.0” के तहत रामलीला मैदान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत रॉबर्ट्सगंज में जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी बेटियाँ, साहसी महिलाओं को किया गया सम्मानित; नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षा व स्वावलंबन का संदेश

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” के शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।
     

Advertisement

इस जागरूकता अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सदर भूपेश चौबे तथा विधायक घोरावल  अनिल मौर्या उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा की गई, जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisement

विद्यालय के छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा सहायता हेतु संचालित विभिन्न सरकारी अभियानों एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को महिला एवं बाल सुरक्षा, “गुड टच-बैड टच”, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

Advertisment

इसके साथ ही 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे टोल फ्री नंबरों के बारे में बताया गया और उन्हें इन नंबरों के उपयोग के प्रति प्रेरित किया गया।
स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक से हुई, जिसमें बालिकाओं ने आत्मरक्षा, लैंगिक समानता, तथा महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया।

Advertisement

साहसी महिलाओं को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के दौरान साहसिक कार्यों के लिए दो महिला आरक्षियों सहित कुल 09 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा समाज में महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

Advertisement

प्रमुख अधिकारीगण की उपस्थिति
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रुबी प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज माधव सिंह,

Advertisement 

थानाध्यक्ष महिला थाना रॉबर्ट्सगंज सविता सरोज, चौकी प्रभारी कस्बा रॉबर्ट्सगंज शिवकुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति की भावना को आत्मसात करते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें