कोन थाना परिसर में विधिक जागरूकता और साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

Advertisment

HIGHLIGHTS

  • पुलिस और न्यायालय ने संभाली मोर्चा, नागरिकों में हो क़ानूनी समझ और अधिकारों की जानकारी
  • मिशन शक्ति 6: कोन थाना परिसर में विधिक जागरूकता और साक्षरता शिविर आयोजित
  • महिलाओं को उनके क़ानूनी और विशेष अधिकार के अलावा मध्यस्थता अभियान, साथी योजना, संचालित कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

सोनभद्र। नागरिकों के क़ानूनी अधिकार और उनके अधिकारों की जानकारी देने हेतु जनपद सोनभद्र में पुलिस और न्यायालय ने एक साथ मोर्चा संभाल ली है, नागरिकों में हो क़ानूनी समझ और अधिकारों की जानकारी। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र और वन स्टाप सेंटर के संयुक्त तत्वधान में मिशन शक्ति 6 अंतर्गत थाना कोन परिसर में मंगलवार को ग्रामीणों, प्रधानों, पुलिस कर्मियों और महिलाओं के बीच विधिक जागरूकता और साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

सखी वन स्टाप सेंटर कार्यकत्री अनुराधा जायसवाल ने महिलाओं की सुरक्षा तथा आपात स्थितियों में क्या कदम उठाए और उनके साथ घटित घटनाओं के लिए सहायता, हेल्पलाइन नम्बर समेत, संरक्षण कहां प्राप्त हो सकती है इसके विषय में जानकारी देते हुए वन स्टाप सेंटर की कार्य-प्रणाली की भी जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

तहसील ओबरा पीएलवी/ अधिकार मित्र निगार फ़रज़ाना ने जहां राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान की जानकारी देने के अलावा महिलाओं पुरुषों से आह्वान किया कि 1 जुलाई 2025 से आरंभ होकर 30 सितम्बर 2025 तक समाप्त होने वाले अभियान में निस्तारित होने वाले वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, बेदखली,

Advertisment

भूमि अधिग्रहण, सम्पत्ति विभाजन, सेवा विवाद, शमनीय अपराध, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली के मामले के निस्तारण के उपयुक्त अवसर का लाभ उठायें वहीं पारिवारिक, सामाजिक, स्वास्थ्य तथा उत्पीड़न से संबंधित मामले में सचेत करते हुए मार्गदर्शन किया। कानूनी अधिकार सुरक्षा और संरक्षण की भी महिलाओं को जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे ओबरा तहसील फ्रंट आफिस अधिकार मित्र/पीएलवी कमाल अहमद ने सामुदायिक भाव से आगंतुकों ग्रामीण महिलाओं, प्रधानों और आम जनों से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, प्राधिकरण द्वारा दी जा रही विधि कीय सेवाओं और अधिकारों पर विस्तृत प्रकाश डाला। महिलाओं को सुरक्षा, संरक्षण आत्मनिर्भरता इत्यादि से संबंधित जानकारी प्रदान की।

Advertisement

साथी योजना की जानकारी देने के अलावा उन्हें बताया कि देश आपका है, कानून और व्यवस्थाएं आपकी सुरक्षा सहायता स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त करती है। बताया कि अपने साथ हो रहे उत्पीड़न अत्याचार के प्रति शिकायत और न्याय हेतु उन्हें संवैधानिक अधिकार दिया गया है भले ही उत्पीड़न चाहे कार्यस्थल पर मानसिक हो या शारीरिक हो, यौन उत्पीड़न, पारिवारिक उत्पीड़न, सामाजिक शोषण, अन्याय, अत्याचार का मुकाबला करने के लिए, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में न्याय की गुहार लगाकर न्याय प्राप्त कर सकती है।

Advertisement

  अलावा इसके सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
अध्यक्षता कर रहे थाना अध्यक्ष इं. संजीव कुमार सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि नागरिकों की सुरक्षा का दायित्व हमारा है पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए है ताकि आप लोगो का जीवन धर्म सरलता से सुचारू रहे।

श्री सिंह ने बताया कि समस्याओं के निदान के लिए अथवा सरकार द्वारा संचालित तमाम कल्याणकारी योजना का पालन और पोषण करने के लिए पुलिस आपके साथ है महिला आरक्षी दीक्षा तिवारी व अन्य गणमान्य लोगों ने अपना विचार रखा।

Advertisement 

यह आयोजन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र/जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह के आदेशानुसार सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस आशय की जानकारी भी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें