नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरो में मां के शैलपुत्री स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ आदि शक्ति के मंत्रों के स्वर वातावरण में गुंजायमान रहे। मन में मां की भक्ति आंखों में दर्शन की प्यास लिए श्रद्धालुओं का सैलाब सुबह से देर शाम तक लगा रहा। नगर स्थित शीतला धाम में तो भक्तों की भारी भीड़ रात तक देखने को मिली।

HIGHLIGHTS
- मां आदिशक्ति की साधना, आराधना और उपासना का महापर्व नवरात्र में आस्था का प्रवाह हर ओर फूट पड़ा।
- जिले के मुख्य मंदिरों में है सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

📲 Mob: 6389376273
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को जिले के देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान मां दुर्गे का जयकारा लगा। दैहिक, दैविक, आध्यात्मिक और भौतिक शक्ति के संधान के अनुष्ठान पूरे विधि-विधान से आरंभ हो गए।

मां आदिशक्ति की साधना, आराधना और उपासना का महापर्व नवरात्र में आस्था का प्रवाह हर ओर फूट पड़ा। इसके साथ ही सिद्धि का नौदिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया है। मां के विविध स्वरूपों के दर्शन-पूजन व कृपा प्राप्ति के लिए घर-घर में कलश स्थापित किए गए। घंटा-घड़ियाल की गूंज से चौतरफा दिशाएं गूंज रही हैं।

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की हुई अराधना
नवरात्र के प्रथम दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ आदि शक्ति के मंत्रों के स्वर वातावरण में गुंजायमान रहे। मन में मां की भक्ति, आंखों में दर्शन की प्यास लिए श्रद्धालुओं का रेला सुबह से देर शाम तक लगा रहा।
सोनभद्र नगर के शीतला धाम पर फूल मालाओं से मां का श्रृंगार किया गया। उधर पूरे नवरात्र व्रत रखने वालों ने वेदनिष्ठ, ब्राह्मणों व श्रद्धालुओं द्वारा अपने घरों में कलश स्थापना किया और षोडशोपचार हवन-पूजन एवं मां आदिशक्ति के आह्वान के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ किया।

देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें
दूसरी ओर जिले के सभी मंदिरों में दर्शन कर मां की अनुकंपा पाने के लिए महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ मां वैष्णो देवी धाम डाला, शीतला धाम, सातों शीतला मन्दिर, दंडईत बाबा परिसर में स्थापित मां काली मन्दिर, दुर्गा माता मन्दिर सहित अन्य मंदिरों में रही। मंगलवार का चौतरफा पूरा माहौल ही भक्तिमय हो गया।





























