विकास प्रदर्शनी में तस्वीरों के जरिए दिखा आत्मनिर्भर भारत, भाजपा नेताओं ने किया अवलोकन

HIGHLIGHTS

  • विकास प्रदर्शनी में तस्वीरों के जरिए दिखा आत्मनिर्भर भारत
  • आरटीएस क्लब में भाजपा नेताओं ने किया विकास प्रदर्शनी का अवलोकन

  📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसी क्रम में रविवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित आरटीएस क्लब में लगे विकास प्रदर्शनी का अवलोकन घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने किया।

Advertisement



विकास प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक प्रदर्शित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं को विशेष स्थान दिया गया। लाभार्थियों की कहानियाँ भी प्रदर्शनी का आकर्षण बनीं।

Advertisement 



अवलोकन के दौरान डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश के लिए नई उम्मीद और विकास का मार्ग लेकर आया है। आज हर योजना आम जन तक पहुँच रही है और देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा है।

Advertisement

यह प्रदर्शनी हमारी सरकार की पारदर्शिता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाती है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

Advertisment

इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोग सीधे लाभार्थियों की कहानियों और योजनाओं के प्रभाव को समझ पाएंगे। हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति अपने अधिकारों और योजनाओं की जानकारी से अपने आप को जुड़ा महसूस करे।

Advertisement

नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव और महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल योजनाओं को दिखाना नहीं है, बल्कि आमजन को जागरूक करना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Advertisement

हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती देने का प्रयास कर रहे हैं और उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल, शाहगंज मंडल अध्यक्ष मनीष पटेल, राहुल सिंह पटेल, अभिषेक गुप्ता, राजन गुप्ता, राजेश बल्ला समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें