नवागत SP अभिषेक वर्मा के जनपद आगमन हुआ भव्य स्वागत, पुलिस बल ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

HIGHLIGHTS

  • नवागत SP अभिषेक वर्मा के जनपद आगमन हुआ भव्य स्वागत, पुलिस बल ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

सोनभद्र। शुक्रवार को नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का आगमन हुआ। उनके आगमन पर पुलिस लाइन चुर्क में जनपद पुलिस द्वारा गार्द सलामी दी गई तथा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

पुलिस लाइन परिसर में पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा का स्वागत जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिसकर्मियों एवं अन्य स्टाफ द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत सुसज्जित पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) प्रदान की गई।
       

Advertisement

इस अवसर पर नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु टीम भावना, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

Advertisment

उन्होंने कहा कि जनपद की जनता की सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा जनविश्वास में वृद्धि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें