भाजपाइयों ने धूम धाम के साथ मनाया PM मोदी का जन्मदिन

HIGHLIGHTS

  • भाजपाइयों ने धूम धाम के साथ मनाया PM मोदी का जन्मदिन

सोनभद्र। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के 75 वें जन्मदिवस पर भाजपा सोनभद्र ने कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया।

राबर्ट्सगंज विधानसभा के चुर्क मण्डल के चुर्क बाजार मे स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर के सामने 75 किलो का केक सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में मुख्यअतिथि के रुप में काशी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

Advertisement

इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने सौहर गीत के माध्यम से बधाई दी। तत्पश्चात् नगर पंचायत चुर्क घुरमा के सफाई नायको को अंगवस्त्र पहनाकर फुलों कि वर्षा की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चुर्क/गुरमा नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने किया।

Advertisment

इस मौके पर मुख्यअतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी भारतीय जनता पार्टी एवं करोड़ो सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत है और उनके जीवन से प्रभावित होकर समाज एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर विकसित भारत निर्माण के लिए काम कर रहे है।

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी जी दुनिया के सबसे दूरदर्शी और लोकप्रिय नेताओं में से एक है, मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक ऐसे राष्ट्र मे बदल गया जो दुसरों को प्रेरणा देता है।  प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व मे देश ने नई उंचाईयों को छुआ है, उनका मार्गदर्शन से राष्ट्र समृद्धि सुरक्षा और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हम उनके दिर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते है।

इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि जब एक मजदूरी करने वाले का बेटा नरेंद्र मोदी के रूप में देश की सर्वोच्च सदन का नेतृत्व करने जाता है तो पहले धरती माता व देश के संविधान को प्रणाम करता है, जो देश के विपक्षी कांग्रेस के लोगो को रास नही आया।

Advertisement 
Advertisement

और आगे कहा कि धारा 370 समाप्त हुआ, राम मंदिर बन गया है, आज भारत बदला है 2014 के पहले के भारत और बाद के भारत को आज देख लें, उत्तर प्रदेश भी बदला है 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश और बाद का उत्तर प्रदेश देख लें, ग्रामीण शौचालय, आवास, प्राथमिक विद्यालय आदि को देखने से प्रतीत होता है, कि भारत का गांव बदला है, आपके सहयोग से आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।

Advertisement

इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष चुर्क मीरा देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, ओमप्रकाश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव,

Advertisement

चुर्क मण्डल अध्यक्ष दिलिप चौबे, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, अशोक मौर्या, अनूप तिवारी, सुनिल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपचन्द्र महतो, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इन्द्रबहादुर सिंह, गीता देवी, राजेन्द्र त्रिपाठी, सभाषद हिमांशू खत्री, आरती देवी, शक्ति साधना सिंह, संगीता सिंह, सुषमा जायसवाल, राधा जायसवाल, कलावती देवी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें