HIGHLIGHTS
- जायसवाल यूथ क्लब महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
- महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लो एमएम लिया भाग

सोनभद्र। जायसवाल यूथ क्लब महिला मंडल सोनभद्र शनिवार को उरमौरा स्थित एक होटल में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणपति देव एवं कुल देवता श्री सहस्त्रबाहु जी के पूजा आरती से किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष नीलम जायसवाल ने कहा की तीज महोत्सव भारतीय महिलाओं का एक पारंपरिक त्यौहार है सभी महिलाओं को मनाना चाहिए। तीज महोत्सव में नृत्य का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

महिलाओं के बीच म्यूजिकल चेयर हौजी अंताक्षरी और भी कई कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गुंजा , कोषाध्यक्ष आशा संगठन मंत्री अर्चना सांस्कृतिक मंत्री सुमन, सोनिया, सीता, विजेता ,सुमन,

श्रद्धा, मोनिका, अनीता ,चंद्रप्रभा, प्रियंका , गीति, मधु, कविता, राजकुमारी, अमृता, एवं चांदनी एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष नीलम जायसवाल ने सभी महिला सदस्यों एवं पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त किया।































