सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से DM ने की जिले में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
  • विकास कार्यो मे लाये तेजी, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी: जिलाधिकारी



सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करे। इस समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एनआरएलएम समूह के खाते बैंको में खोलने व उन्हें लोन उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा किया।

Advertisment
Advertisement

इस समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि डीएमएम, बीएमएम को चेतावनी जारी की जाये, यदि कार्य पद्धति में सुधार नहीं होता तो इनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाये।

इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के प्रगति के लिए समीक्षा की, उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति योजना के छात्रों के फार्म विद्यालयों से जल्द से जल्द अग्रसारित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Advertisement

इसी प्रकार से उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना के भी प्रगति की समीक्षा की और उपायुक्त उद्योग एवं एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों के पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये, इस दौरान उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा किया।

Advertisement

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतो का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से नहीं किया जा रहा है और असंतुष्ट फिडबैक प्राप्त हो रहा है, ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Advertisement

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें