भाजपा सरकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत युवाओं को उपलब्ध करा रही है रोजगार- राज्यमंत्री संजीव

HIGHLIGHTS

  • भाजपा सरकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है- राज्यमंत्री संजीव
  • 18 मुख्य सेविकाओ को राज्यमंत्री ने वितरित किया नियुक्ति पत्र
  • प्रदेश में 2,425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्ट को मिले नियुक्ति पत्र
  • पारदर्शी चयन प्रक्रिया से युवाओं को मिल रहा रोजगारः- राज्यमंत्री

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 2,425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौड़ द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के सम्बोधन का सजीव प्रसारण का किया गया।

Advertisment

इस दौरान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत नवयुवक व युवतियों को रोजगार उपलब्ध करा रही है।

Advertisment

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र का वितरण आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किया जा रहा है, जिसमें जनपद के 18 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को आज नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है।

Advertisment

निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का ही परिणाम है कि अति पिछड़े जनपदों के लोगो को भी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार मिल रहा है और उनका चयन हो रहा है। यह प्रदेश सरकार की निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का ही परिणाम है।

Advertisment



नव चयनित जिन मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया, इसमें अनामिका सिंह कुशवाहा, नीलम, कुमारी किरन, कुमारी प्रतिभा, कुमारी विद्या, कुमारी सरिता यादव, शालीनी पाण्डेय, कुमारी बबिता मौर्या, हेमलता चन्द्र, कुमारी सुमन मौर्या, साधना, कुमारी जुली, रुबीना परवीन, कुमारी श्रद्धा गुप्ता, नेहा, कुमारी शिवानी, कुमारी चंचला, कुमारी चन्द्रकला पाण्डेय हैं।

Advertisement

इस आयोजित कार्यक्रम के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ऋचा ओझा डायट प्रवक्ता द्वारा किया गया।

Advertisment

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, सुरेन्द्र मौर्या, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, अपना दल कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार,

Advertisment

जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, समस्त सीडीपीओ एवं नव चयनित मुख्य सेविकाओं व उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना और देखा।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें