HIGHLIGHTS
- अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वन स्टाप सेंटर का किया निरीक्षण
सोनभद्र। शैलेंद्र यादव ने सोमवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण कर राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान वन स्टाप केंद्र की केंद्र प्रबंधक दीपिका सिंह एवं अन्य स्टाफ उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान एक नवजात शिशु 5 माह 19 दिन और एक बालक 5 साल, एवं दो बालिका 9 साल यथा एक बालिका 6 साल की आवासित पायी गई, जिसकी देखरेख एवं खान-पान का विशेष ध्यान रखने हेतु न्यायाधीश ने संबंधितों को निर्देश दिया।

अलावा इसके साफ सफाई तथा पंजिका का अवलोकन किया जो अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणअद्यतन स्थिति में पाई गई। वन स्टाप सेंट में उपस्थित स्टाप को नैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, गर्भ का चिकित्सकीय समापन, मातृत्व लाभ 26 सप्ताह तक,
कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, गर्भधारण पूर्ण एवं प्रसव पूर्ण निदान तकनीकी, लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976,⁸महिलाओं का अशिष्ट चित्रण निषेध में जागरूक किया।

अलावा इसके मध्यस्थता अभियान के तहत न्यायालय में लंबित वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी अपराधिक मामले, समझौता योग्य उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली विभाजन,

बेदखली, भूमि अधिग्रहण एवं अन्य उपयुक्त सिविल के मामलों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से अधिकाधिक वाद का निस्तारण करने के लिए वन स्टाप केंद्र की अधिक्षिका को निर्देशित किया गया।
यह जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने दी है।






























