
HIGHLIGHTS
- कोची केरला मे आयोजित योगासन खेल प्रतियोगिता में सोनभद्र के बच्चों ने जीते पदक
विनय कुमार श्रीवास्तव
सोनभद्र। दिनांक 13 – 14 अगस्त 2025 को चले योगासन खेल प्रतियोगिता में सोनभद्र के बच्चों ने पदक हासिल किया| राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए बच्चों का चयन सोनभद्र योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा किया गया था |

राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन डबब्लू अफ़ अफ़ योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम कोची केरला में कराया गया था | राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में कमिश्नर आफ पुलिस कोची केरला का आगमन हुआ |

इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कुल 16 स्टेट के बच्चों ने प्रतिभाग किया |जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,राजस्थान, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, दिल्ली,पांडिचेरी, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल,तेलंगाना, आंध्र प्रदेश आदि प्रदेश के बच्चों ने प्रतिभाग कर पदक हासिल किया |

जिसमें उत्तर प्रदेश से लगभग 40 बच्चों का चयन राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए किया गया था | उत्तर प्रदेश स्टेट से सोनभद्र,गाजियाबाद, नोएडा मुजफ्फरनगर, आगरा, वाराणसी, बलिया आदि के बच्चों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था |

सोनभद्र के डी ए वी स्कूल रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र से आस्था,सृष्टि, प्रियाल, कार्तिक देव पांडे, का चयन राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता कोची केरला के लिए किया गया था | जिसमें उन्होंने प्रतिभाग कर आस्था दो ब्रॉस मेडल, सृष्टि दो ब्रॉन्ज मेडल, प्रियाल दो ब्रॉन्ज मेडल, कार्तिक देव पांडे दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया |

बच्चों के माता-पिता और डी ए वी स्कूल के कोच मनोरंजन सर द्वारा फोन करके सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया | सभी बच्चे कोची केरला से सोनभद्र 17 अगस्त को रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र ट्रेन द्वारा पहुंचेंगे |

इस अवसर पर अंशु सरकार, शिवम भदोरिया, रितु शर्मा, राजेश आचार्य, उत्तर प्रदेश जनरल सेक्रेटरी विनय कुमार श्रीवास्तव और कोच जागृति प्रजापति उपस्थित रहे |



























