HIGHLIGHTS
- 14 अगस्त का वो दिन जब मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दुखद विभाजन किया-संजय गोंड

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए 14 अगस्त विभाजन विभिषिका दिवस के रुप में मनाया गया। जिसमें भाजपा द्वारा चाचा नेहरु शहीद उद्यान से पैदल मौन जूलूस विवेकानन्द प्रेक्षागृह तक निकाला गया जिसमें मुख्यअतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष अनुसूजित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन कार्यक्रम संयोजक दयाशंकर पाण्डेय ने किया। तत्पश्चात् विभाजन से विभिषिका स्मृति दिवस पर विवेकानन्द प्रेक्षागृह के प्रांगण में प्रदर्शनी का अवलोकन किया व संगोष्ठी की गयी।
विभाजन से विभिषिका संगोष्ठि को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि संजय गोंड ने कहा कि देश के इतिहास में 14 अगस्त की तिथि कभी न भूलने वाली तिथि है. आज ही के दिन मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दुखद विभाजन किया, जिसके दुष्परिणामस्वरूप असंख्य देश वासियों ने यातनाएं झेलीं और अपनी जान गंवाई. विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर बलिदान हुए सभी नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि!, इस क्रूर-वीभत्स यातना के साक्षी सभी नागरिकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

विभाजन से विभिषिका संगोष्ठि को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह जी ने कहा कि देश के इतिहास मे 14 अगस्त की तारीख का अहम स्थान है, भारत के इतिहास मे आज का दिन विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के रुप मे मनाया जा रहा है, अखण्ड भारत के आजादी के इतिहास मे 14 अगस्त की तारीख आंसूओं से लिखी गयी है, यह वही तारीख है जब देश का विभाजन हुआ विभाजन ने न केवल भारतीय उपमहाद्धीप के दो टुकडे किये गये बल्कि बंगाल का भी विभाजन किया गया। बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया कहने को तो यह देश का बंटवारा कहा गया लेकिन यह दिलों का परिवारों का रिश्तों का और भावनाओं का बंटवारा था।

विभाजन विभिषिका को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग जीत सिंह खरवार ने कहा कि भारत का विभाजन हुए एक लंबा अरसा गुजर गया है, पर अब भी हमारे आसपास ऐसे तमाम लोग मौजूद हैं, जिन्होंने उस दौर में हुए दंगों में अपनों को खोया।



विभाजन विभिषिका संगोष्ठि की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि विभाजन से होने वाली विभिषिका को कभी न भूलने वाला मंजर बताया कहा कि नफरत और हिंसा के बीच लाखों लोगो को जहां अपनी जन्मभूमि से विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा वहीं तमाम लोगो की भी जाने चली गयी थी। कार्यक्रम मे आये हुए सभी अतिथियों व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर मुख्यरुप से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, अध्यक्ष नगर पालिका रुबी प्रसाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, चांदप्रकाश जैन, श्रवण जी, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, संतोस शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, नार सिंह पटेल, रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, बलराम सोनी, यादवेन्द्र द्विवेदी, सत्येन्द्र आर्य, सुनिल सिंह, पुष्पा सिंह, मीनू चौबे, गुडिया वर्मा, मंजू गिरी, रुबी गुप्ता, कमलेश चौबे, अनुपम तिवारी, अरविन्द पाण्डेय, राजन पाण्डेय सहित आदि लोग मौजूद रहे।



























