हर घर तिरंगा अभियान को लेकर DM ने की अधिकारियों के साथ बैठक, तीन चरणों में किया जाएगा आयोजन

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • स्वतंत्रता सेनानियो और राष्ट्र प्रतीको के प्रति लोगो को करे जागरूक, हर घर तिरंगा अभियान को बनाये सफलः जिलाधिकारी


सोनभद्र। जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने अधिकारियों, पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि हर घर तिरंगा अभियान के प्रत्येक चरणो को सफल बनाने के लिए विद्यालयों में बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने व स्वतंत्रता के प्रतीको एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान का भाव उजागर जागरूक करें।

Advertisement

जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर तिरंगा अभियान के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के नागरिको व स्कूल के बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना, स्वतंत्रता के प्रतीको एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम शासन के द्वारा तीन चरणो में आयोजित करने का निर्देश प्राप्त हुए है।

Advertisement 

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम चरण में 8 अगस्त तक, द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त तक एवं तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक विविधि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। प्रथम चरण में विद्यालयों में जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी छात्र-छात्राओं में वाद विवाद प्रतियोगिता, रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं सम्पादित कर पुरस्कृत भी करें।

Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त तक तिरंगा पैदल रैली, मोटरसाइकिल रैली, जन सहभागीदारी, सैनिको, पुलिसकर्मियों, अर्ध सैनिक बलो, राखी व आभार भेजना पत्र भेजना आदि कार्यक्रम सम्पादित कराए जायेंगें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस दौरान 11 अगस्त को कलेक्ट्रेट परिसर से तिरंगा बाईक रैली भी निकाली जायेगी एवं तिरंगा महोत्सव मेले का आयोजन भी स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में किया जायेगा। इस दौरान तिरंगा रंग से रंगे हुए प्रदर्शनी लगायी जायेंगी, तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी कार्यालयों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लाइट भी लगायी जाये।

Advertisement

जिलाधिकारी कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति, छात्र व आने वाली युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता के प्रति सम्मान व राष्ट्र भावना को जागृत करना हैं। उन्होंने सभी स्वंय सहायता संगठनों व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से भी अपील करते हुए कहा कि अपने स्तर से भी प्रतिष्ठानों पर झण्डा लगाने तथा आस पास के लोगो को प्रोत्साहित कर प्रत्येक घरो पर झण्डा लगाने हेतु जागरूक करें।

Advertisement

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को जनपद में भव्य पूर्व क मनाए जाने के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को जनपद में भव्य, दिव्य व गरिमामयपूर्ण तरीके से मनाया जाये।

Advertisement

इस पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, समाजसेवी ओम प्रकाश त्रिपाठी, संतकीनाराम स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य गोपाल सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें