HIGHLIGHTS
- दी आर्यन्स एकेडमी में बच्चों ने मनाया रक्षा बंधन उत्सव
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। दी आर्यन्स एकेडमी सन्तनगर में गुरूवार को रक्षा बंधन का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने प्राकृतिक दृष्टि से लौंग, इलाइची, राजमा, बादाम व पिस्ता से राखी को स्वयं ही बनाया सर्वप्रथम पेड़ को राखी बाँधकर समाज को यह संदेश दिया कि लोग जंक फुड से बचे और अपने त्योहारों को प्राकृतिक तरीके से ही मनाए।
जिससे लोग बढ़ते कैंसर जैसे रोगों से बच सके व भाइयों ने रक्षा सूत्र बहनो से बँधवाकर रक्षा बंधन के त्योहार का महत्व बताया उनके लम्बे उम्र की दुआ की व भाइयों ने उपहार के तौर पर चाकलेट उपहार दिया वही दूसरी ओर लड़कियों ने मेंहदी हाथों पर सजाया। जो हरियाली सावन का प्रतीक है।

मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितिय व तृतिय स्थान प्राप्त करने वाली लड़कियो को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया व प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान जी ने बताया कि मेंहदी हाथों पर सजाना हमारी प्राचीन परम्परा है जो विगत वर्षो से चली आ रही है।

और यह त्योहारों व शादी व्याह के अवसर पर शुभ मानी जाती है ।इस अवसर पर, अंशिका, वैष्णवी पाण्डेय, अनुष्का, आराध्या पाण्डेय, शुभांगी, आकृति, अनिका, सोनाली, सुहानी व अनन्या आदि बच्चों नें भाग लिया व राखि बनाओं कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें,


श्रीमती सुसमा पांडे, प्रतिमा चौबे, प्रियंका भट्टाचार्य, निशा चौबे, याशमीन, सुल्ताना खान, अर्पणा, सुमन, श्री नवीन कुमार पांडे, महेश त्रिपाठी, उमाकांत दुबे, अश्वनी मिश्रा एवं अन्य शिक्षक उपस्थित





























