तहसील परिसर में मनाया गया विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

HIGHLIGHTS

  • पशु- पक्षियों,पेड़ पौधों और मिट्टी पानी का संरक्षण करना होगा नही तो कई प्रजाति विलुप्त हो जायेगी


सोनभद्र। अलग पूर्वाचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था पानी पेड़ बचाओ अभियान के संयुक्त तत्वाधान में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस तहसील परिसर रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में वरिष्ठ अधिवक्ता अमित वर्मा की अध्यक्षता में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया।          

Advertisement

  इस अवसर पर पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि यह दिन सभी को प्रकृति के संरक्षण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की याद दिलाता है। लेकिन प्रकृति के संरक्षण का क्या मतलब है? संरक्षण में संसाधनों का बुद्धिमानी से उपयोग करना और टिकाऊ, पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाना शामिल है।

हमारे प्राकृतिक संसाधन – जैसे हवा, पानी, खनिज और मिट्टी – का उपयोग भविष्य की पीढ़ियों के लिए उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विवेकपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।                      

Advertisement

पानी पेड़ बचाओ अभियान के उपाध्यक्ष  राजेश यादव ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आइए अपनी धरती, जंगल, जल, वायु और जैव विविधता की रक्षा के लिए जागरूकता, उत्तरदायित्व और सतत प्रयासों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लें।   

Advertisement

संचालन राजकुमार सिंह एडवोकेट ने किया। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस में रियाज खान, राजेश कुमार मौर्य, सुरेश कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद यादव, संतोष चतुर्वेदी, टीटू गुप्ता, रवि चौहान, शाहनवाज आलम खान, अनूप शुक्ला, नवीन पांडेय, फूल सिंह आदि लोग मौजूद रहे !

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें