HIGHLIGHTS
- साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच एवं ग्राम गौरव संस्कृति संस्कारी समूह ट्रस्ट ने किया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
सोनभद्र। साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच एवं ग्राम गौरव संस्कृति संस्कारी समूह ट्रस्ट पंजीकृत द्वारा वन महोत्सव एवं योम ए आशूरा के मौके पर 5 और 6 जुलाई को राजापुर मुसहर मुहल्ला डैनी पहाड़ी के पास वन भूमि पर वृहद वृक्षारोपण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में स्थानीय वन प्रशासन ने दल-बल के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराया।


आयोजक मुहम्मद इसहाक खान दूरदर्शन केन्द्र दिल्ली एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया डैनी पहाड़ी एवं आसपास की वन भूमि की रक्षा और विशाल चट्टानों को संरक्षित कराने का वन प्रशासन ने भरोसा दिलाया ।

इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से वनाधिकारियों और पर्यावरण प्रेमियों को अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। समारोह में वन दरोगा विशाल सिंह , पांडे जी, मनिषा त्रिपाठी , आंगनबाड़ी प्रभारी श्री लखन लखन जी अवकाश प्राप्त कानूनगो, राजेन्द्र गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, सरकार गुरु जी,कोनैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



























