HIGHLIGHTS
- सोनभद्र पुलिस व S.O.G. की संयुक्त टीम ने एक्सयूवी कार में रखा 152 किलो गांजा पकड़ा, तस्कर हुए फरार, तलाश जारी
सोनभद्र। रविवार को सोनभद्र पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक एक्सयूवी से गांजा की बड़ी खेप बरामद की है। यह गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। यह वाहन ओडिशा की मोनालिसा नायक के नाम दर्ज है।

मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी गोपालजी गुप्ता और एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम बढ़ौली चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी।

इस बीच मुखबिर ने चुर्क रोड पर एक संदिग्ध वाहन के खड़े होने की सूचना दी।यह वाहन 27 जून की रात टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर भागी था। तत्काल पुलिस टीम सहिजन खुर्द पहुंची। महिंद्रा एक्सयूवी वाहन एक किनारे खड़ा था। उसके आसपास दो लोग मौजूद थे। पुलिस को देखते ही दोनों अंधेरे में फरार हो गए। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 115 पैकेट में गांजा भरा हुआ था।

एक-एक किलो के 80 पैकेट थे, जबकि दो किलो के 35 पैकेट वाहन में मौजूद रहे। गांजा की कुल मात्रा 152.77 किलो रही। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। कोतवाली प्रभारी गोपालजी गुप्ता ने बताया कि वाहन ओडिशा के कटक निवासी मोनालिसा के नाम पर पंजीकृत है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी का विवरण:
01 अदद XUV500 वाहन संख्या OD02BH4005 में 115 पैकेटों में 800 पैकेट (1-1 किलोग्राम) और 35 पैकेट (2-2 किलोग्राम) के कुल 152.722 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. निरीक्षक अपराध माधव सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह जनपद सोनभद्र।
4. उ0नि0 संजय सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
5. उ0नि0 विनोद कुमार यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
6. हे0का0 अभिमन्यू यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
7. हे0का0 अमरजीत यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

8. का0 रितेश पटेल एसओजी।
9. का0 अजीत कुमार एसओजी।
10. का0 प्रेमप्रकाश एसओजी।
11. का0 जयप्रकाश सरोज एसओजी।
12. का0 सत्यम पाण्डेय एसओजी।
13. हे0का0 बहादुर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
14. का0 विशाल गौतम थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।























