HIGHLIGHTS
- मूल संघ की प्रांतीय बैठक सम्पन्न
राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ की प्रान्तीय बैठक लखनऊस्थित होटल दिलीप में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से किया।

संघ के प्रांतीय संरक्षक गौरी शंकर शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने किया। विभिन्न जिलों एवं मण्डलों से उपस्थित संघ की पदाधिकारियों ने अपनी बात को मुखर होकर व्यक्त किया। बैठक में सभी जिलों में जनपदीय अधिवेशन 13 जुलाई एवं मण्डलीय अधिवेशन 20 जुलाई तक कराए जाने का निर्णय लिया गया।

प्रान्तीय अधिवेशन कराए जाने हेतु प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम को प्रमुख संयोजक एवं कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार अवाक को सर्वसम्मति से संयोजक नियुक्त किया गया। विभिन्न जिलों एवं मण्डलों में अधिवेशन कराए जाने हेतु वहाॅं के अध्यक्ष और मन्त्रियों को संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त किया गया।

बैठक में आकांक्षी जनपदों से स्थानांतरण, खण्ड शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नति में 34% कोटा दिए जाने, उत्तराखण्ड से आए हुए शिक्षकों की ज्येष्ठता ,अवकाश काल में पॉलिटेक्निक परीक्षा आदि में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश, प्रतिकर अवकाश , माता-पिता की मृत्यु पर संस्कार किए जाने हेतु अंतिम संस्कार अवकाश एवं कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई गई।


मेरठ मंडल, देवीपाटन मंडल, लखनऊ मंडल, वाराणसी मंडल, विंध्याचल मंडल, गोरखपुर मंडल, प्रयागराज मंडल, चित्रकूटधाम मण्डलआदि से आए हुए साथियों ने अपने-अपने मण्डलों और विभिन्न जिलाध्यक्षों ने अपने जिले की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक को विभिन्न मंडलीय और जिला पदाधिकारियों के अलावा प्रान्तीय संरक्षक गौरी शंकर शुक्ल , प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय, महामंत्री केदारनाथ तिवारी , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सालिकराम प्रजापति, डॉ सत्यम शिवम सुंदरम, मेरठ मंडल के मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार पाल, मंडलीय मंत्री सतीश कुमार ,


विंध्याचल मंडल के मंडलीय अध्यक्ष अमर सिंह, कानपुर मंडल के मण्डलीय मंत्री दीपक शुक्ल, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त कासगंज के जिलाध्यक्ष मदन चंद्र राजपूत ,राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी, इटावा के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार, अमेठी के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी, जौनपुर की जिलाध्यक्ष आदर्श वर्मा, चित्रकूट के जिला मंत्री विनय कुमार, कानपुर नगर के जिलाध्यक्ष सुमित मिश्र आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं समवेत स्वर में राजकीय शिक्षकों के हितों को संरक्षित करने के लिए एकजुट होकर तन-मन-धन से मूल संघ से जुड़ने का आह्वान किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक द्वारा किया गया।
























