HIGHLIGHTS
- इस बार के अंतराष्ट्रीय योग दिवस की थीम रहीं “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग”
- 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
- जगह-जगह लोगों ने किया योगाभ्यास, दिया निरोग रहने का संदेश
- अबाड़ी पिकनिक स्पॉट पर हुआ मुख्य कार्यक्रम का आयोजन

सोनभद्रा। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे जिले भर में जगह जगह योग प्रेमियों ने योगाभ्यास किया। और योग के जरिए निरोग रहने की अपील की गई।
जिले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अबाड़ी पिकनिक स्पॉट (मिनी गोवा) स्थित नदी किनारे “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने योगाभ्यास कर एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के साथ अन्य मौजूद अधिकारी व ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। बता दे कि दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूम धाम से मनाया जा रहा है। सोनभद्र जनपद के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग संस्थाओं की ओर से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया है

जिसमे विभिन्न-विभिन्न प्रकार की योग क्रिया कर योग किया गया। वहीं मशहूर अबाड़ी पिकनिक स्पॉट प्रकृति की गोद में प्रभाटी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत की। जहां सैंकड़ों लोगों के साथ योगा किया। इस दौरान डीएम और एसपी भी मौजूद रहे।

प्रभाटी मंत्री ने खास मौके पर योग कर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने का सन्देश दिया। जिला प्रशासन ने प्रकृति की विरासत से भरपूर जगह चिन्हित करके मन्त्रमुग्ध कर दिया। रविंद्र जायसवाल ने विरासत पर प्रकाश डालते हुआ कहा योग का उत्पति पहाड़ियों, वादियों और नदियों के बीच ही हुआ था। प्राकृतिक से लिया गया योग और प्राकृतिक के बीच हमलोगों ने शानदार योग किया।

अबाड़ी का बखान करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा गोवा की पहचान होती है समुद्र वहां पर लोग 100-200 फिट पैदल जाते है फिर भी उनके ठोहनी तक पानी रहता है वैसे ही अबाड़ी का पिकनिक स्पॉट क्षेत्र है। लेह लद्दाख की तरह यहां पहाड़ियों की वादिया है जो सुबह-सुबह ठण्ड का एहसास दिलाती है। जो भगवान का दिया हुआ क्षेत्र के लोगों को शानदार गिफ्ट है।


योग दिवस पर प्रशासन के लोगों ने स्थान का चयन किया और चेंज करने के बाद यह लगा बनारस से प्रयागराज मिर्जापुर के बगल में शानदार प्राकृतिक का केंद्र मौजूद है, जहां नेचुरल योग करना सुखद एहसास दिलाता है। रविंद्र जायसवाल ने कहा योग मन, मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ करता है इसलिए सभी को अपने जीवन में योग अपनाना चाहिए।

























