HIGHLIGHTS
- मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइन रोड पर स्थित एक होटल मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे बतौर मुख्यअतिथि संजीव कुमार गोंड विशिष्ट अतिथि के रुप मे जिला प्रभारी अनिल सिंह व घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या जी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन प्रसन्न पटेल ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि विकसित भारत सिर्फ एक योजना नही एक सपना है, वो सपना जिसका मतलब केवल आर्थिक विकास नही बल्कि देश के हर नागरिक के सपनो और उम्मीदों का प्रतिबिम्ब है विकसित भारत मतलब हर गांव, हर शहर, हर घर मे खुशहाली समृद्धि और समान अवसर है।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकसित भारत का सपना देश के सामने रखा एक ऐसा भारत जो आजादी के 100 साल पूरे होने पर दुनिया के अग्रणी पंक्ति मे हो हर क्षेत्र मे आत्मनिर्भर हो चाहे कृषि उद्योग विज्ञान या तकनीक युवा शक्ति को नवाचार शिक्षा और कौशल विकास के लिए पूरे अवसर और संशाधन मिले।

भारत की वैश्विक स्थिति अब निर्णायक भूमिका निभा रही है, 21वीं सदी भारत की सदी है हम उस मोड़ पर है जहां भारत गरीबी और धीमी प्रगति को छोड़कर विकसित भारत बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हर भारतीय के समक्ष अमृतकाल की रुपरेखा प्रस्तुत की अमृतकाल भारत की आजादी के 75वें वर्ष से 100 वें वर्ष तक की यात्रा है जो विकसित भारत की मजबूत नींव रखने का युग है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह जी ने सशक्त भारत सुरक्षित भारत विषय पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सरकार के 11 वर्षाे में भारत ने दिखा दिया अब देश विकास भी करता है और दुश्मनों का विनाश भी क्योंकि यही है सशक्त भारत सुरक्षित भारत विकसित भारत जहां आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्यवाही की गयी है

वही रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सामरिक शक्ति को नई उंचाईयों तक पहुंचाकर भारत ने अपनी सुरक्षा को अटूट बनाया है। मोदी सरकार के दूरदर्शी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली और सम्मानित सुरक्षा स्तंम्भ के रुप मे स्थापित किया है यही सशक्त भारत-सुरक्षित भारत का सच है। जहां विकास और सुरक्षा एक साथ मजबूत हो रहे है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोरावल विधायक डॉ0 अनिल कुमार मौर्या ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर बोलते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षाे मे जहां नारीशक्ति विकास की परीधि से निकलकर केन्द्र मे आयी है मध्यम वर्ग के रोजमर्रा की जिंदगी मे सम्मान मिला है और साहसिक सुधारो ने व्यापार को नई उड़ान दी है।

वही डिजिटल इण्डिया ने नये भारत की नींव को मजबूत किया है। सबका साथ सबका विकास की भावना से हर क्षेत्र मे आये इस राष्ट्रीय परिवर्तन ने समावेशी विकास का स्पष्ट और सुगम रास्ता तैयार किया है। मोदी सरकार के नेतृत्व मे तेजी से आगे बढ़ता यह नया भारत अब विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने को तैयार है। मोदी सरकार के समावेशी नीतियों के परिणाम स्वरुप फ्रैजाइल फाइव कहे जाने वाले देशो मे शामिल भारत आज दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। और 2025-26 मे 6.8 प्रतिशत विकास दर का अनुमान है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि का्रंगेस के शासन काल मे देश ने वह भयावह दिन देखे है जब एक के बाद एक आतंकी हमले होते थे और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती थी मुंबई का 26/11 हमला हो पुणे की जर्मन बेकरी दिल्ली हाईकोर्ट या हैदराबाद का दिलसुखनगर हर जगह लहुलुहान भारत और दिल्ली की सत्ता मे बैठी कांग्रेस सरकार सिर्फ शोक संदेश भेजती थी कार्यवाही की बात तो दूर पाकिस्तान का नाम लेने से भी कतराती थी।
यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा की सोच में कांग्रेस की आतंकियो से सहानुभूति है जबकि भाजपा को देश की सुरक्षा से प्रतिबद्धता है। अब देश भाजपा के साथ खड़ा है क्योकि भाजपा भारत की सुरक्षा स्वाभिमान और सशक्तिकरण की गारंटी है साथ ही आये हुए सभी प्रबुद्धजनों व अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, चेयरमैन नगर पालिका रुबी प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, कैलास बैसवार, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, राजेश मिश्रा, नार सिंह पटेल, अमित गोयल, रंजना सिंह, पुष्पा सिंह, रंजना पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव, रामनिवास तोमर, दिनेश अग्रहरी, गोपाल सिंह, उमेश पटेल, विकास मिश्रा, रमेश जायसवाल सहित प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।






















