HIGHLIGHTS
- रतनलाल गर्ग के स्मृति में किया गया पौधारोपण
सोनभद्र। नगर के मध्य स्थित रामलीला मैदान में श्री बांके बिहार मंदिर प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के पूर्व नगर अध्यक्ष पूर्व व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष स्वर्गीय रतनलाल गर्ग जी के स्मृति में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि सोनभद्र नगर को हरा भरा बनाने के लिए योजना बद्ध तरीके से नगर के समस्त स्मृति शेष भाजपा मंडल अध्यक्ष के स्मृतियों में पौधारोपण का कार्यक्रम प्रत्येक दिन संपन्न किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वर्गीय रतनलाल गर्ग जी के द्वितीय पुत्र कृष्ण गर्ग, विकाश मिश्रा, पर्यावरण संरक्षक क्रांति सिंह, रमेश जायसवाल, अनुपम त्रिपाठी, धीरेंद्र पांडे, अभिषेक गुप्ता, श्याम उमर, आलोक रावत, रितु अग्रहरि, संजय गुप्ता, आलोक कुमार, अनुराग, बंटी, देवानंद पाठक, अनुपम चौबे, आशीष पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





























